ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनवासियों एवं आदिवासियों की आय में वृद्धि हेतु योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

वनवासियों एवं आदिवासियों की आय में वृद्धि हेतु योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव

By @dmin
Published: October 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने आज कोण्डागांव में बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी डीएफओ की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वनवासियों एवं आदिवासियों की आय बढ़ाने के लिए वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त भूमि के विकास के लिए बागवानी, पशुपालन गतिविधियों के साथ फलदार वृक्ष लगाएं। बस्तर संभाग के सभी जिलों में आदिवासी छात्रावास आश्रमों को अपग्रेड करके मॉडल हॉस्टल के रूप में विकसित किया जाए। बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में इसके लिए पहले से ही फंड जारी किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार धान खरीदी के पहले खेतो में फसलों की सफल गिरदावरी की जाए ताकि किसानों द्वारा उत्पादित धान की शत प्रतिशत खरीदी की जा सके।

मुख्य सचिव श्री मण्डल ने रोजगार गारंटी योजना के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों के लिए मनरेगा से 200 दिनों तक रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाथ में रोजगार उपलब्ध हो, इस हेतु राज्य सरकार द्वारा योजनाएं बनाईं गई है, इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। वन धन योजना के अंतर्गत सभी वनवासियों से लघु वनोंपज की खरीदी वन धन केन्द्रों के माध्यम से शत प्रतिशत उचित दाम में खरीदने की व्यवस्था जाए। प्रत्येक जिले के 10 गांवों में स्व सहायता समूहों को मुर्गी पालन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना के तहत उक्त अण्डों से कुपोषण को दूर करने में उपयोग हो सकेगा।

मुख्य सचिव श्री मण्डल ने कहा कि जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए उद्यमियों को प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नरवा योजना के अंतर्गत नरवा डीपीआर तैयार कर पंचायत विभाग में प्रस्तुत किया जाए। इसी प्रकार गोठान समितियों के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। इस हेतु सभी नागरिकों को मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने और बार-बार हाथ धोने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, पीसीसीएफ, राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद
प्रदेश में अब बढ़ेगा यात्री किराया… छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की मांग पर 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मिली सहमति
तांत्रिक ने दो बहनों का रेप कर उन्हें जान से मारने की दी थी धमकी, कोर्ट ने 40 साल के लिए भेजा जेल
किसान परिवार की महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए लाएगी क्रांति : दक्ष वैद्य साहू
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: हरे-भरे वृक्षों के रूप में आकार ले रहे ”कृष्ण कुंज” मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज मंत्री सिंहदेव बताएंगे रेडियो पर बैंक सखी के कार्य…
Next Article सही समय पर खाएं अंडे तो तेजी से घटेगा वजन, जानें पकाने का भी सही तरीका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?