ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम ‘मैं नहीं, हम’ के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम ‘मैं नहीं, हम’ के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2023
Share
21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम 'मैं नहीं, हम' के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम 'मैं नहीं, हम' के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 21 दिसंबर को बुलाई गई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अगले साल के आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और भाजपा का मुकाबला करने के लिए अपने चुनाव अभियान को जमीन पर उतारने की योजना तैयार करने के लिए बैठक बुलाई है।

दो दिन बाद होगी इंडिया की बैठक
बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होने वाली यह मीटिंग इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन बाद होगी। बता दें, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को होनी है।

राहुल की यात्रा पर विचार संभव
कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर निकाली जाने वाली यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस यात्रा के मोड को लेकर विचार कर रही है कि इसे पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में। पार्टी पैदल समेत हाइब्रिड मोड में पूर्व-से-पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

इस एजेंडे पर चर्चा
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे नई दिल्ली में होगी। विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सामने ‘मुख्य सकारात्मक एजेंडाÓ तैयार करना, सीटों का बंटवारा और संयुक्त रैलियां आयोजित करने का कार्यक्रम मुख्य चुनौतियों में शामिल है, जिसे उसकी अगली बैठक में उठाया जाएगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टियां बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में एकता की थीम ‘मैं नहीं, हमÓ के साथ आगे बढऩा चाहती हैं।

चुनावों में मिली हार पर विचार
सीडब्ल्यूसी की बैठक में हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों का भी विश्लेषण किया जाएगा, जिसमें उसे हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तेलंगाना में जीत मिली थी। पार्टी मिजोरम में भी चुनाव हार गई थी। इसमें हार के कारणों और 2024 के चुनावों के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नवाब मलिक का नया धमाका: फैशन टीवी का हेड काशिफ खान को बताया ड्रग माफिया… सैक्स रैकेट चलाने का भी आरोप… वानखेड़े को बताया इसका खास
भोरमदेव नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 11.49 करोड़ रुपये स्वीकृत
भाजपा सांसदों के खिलाफ मामला दर्ज, राहुल गांधी का फर्जी वीडियो किया था वायरल
सुप्रीम कोर्ट का एसबीआई को नोटिस : चुनाव आयोग के डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर नहीं देने पर लगाई फटकार… 18 मार्च तक समय
स्वदेशी मेला को लेकर सीएम साय से मिले प्रतिनिधि, चीफ गेस्ट के तौर पर आने का दिया निमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
Next Article अमेरिका में उत्सव: राम मंदिर के उद्घाटन के पहले रामभक्तों ने निकाली कार रैली, महिने भर चलेगा उत्सव अमेरिका में उत्सव: राम मंदिर के उद्घाटन के पहले रामभक्तों ने निकाली कार रैली, महिने भर चलेगा उत्सव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?