ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सही समय पर खाएं अंडे तो तेजी से घटेगा वजन, जानें पकाने का भी सही तरीका
Share
Notification Show More
Latest News
भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग… प्लेटफार्म सहित 8 ट्रेनों में जांच, एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 4, 2026
भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म : मकान मालिक ने किया गलत काम, गिरफ्तार
October 4, 2026
सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो
सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो
October 4, 2026
अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय
अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय
October 4, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शॉल-माला से सम्मान
मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सही समय पर खाएं अंडे तो तेजी से घटेगा वजन, जानें पकाने का भी सही तरीका

By @dmin Published October 11, 2020
Share
SHARE

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। यह वजन घटाने वालों और बॉडी बिल्डर्स का पसंदीदा भोजन माना जाता है। अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं और वजन को भी नियंत्रित रखते हैं। सबसे खास बात यह है कि अंडे को पकाना बेहद आसान है और इसे अपने रोजाना के आहार में शामिल किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए अधिकांश लोग उबले अंडे को टोस्ट या शिमला मिर्च और पालक जैसी अलग-अलग तरह की सब्जियों के साथ मिलाकर खाते हैं। लेकिन खाने पीने की दूसरी चीजों की तरह अंडे खाने का भी सही और गलत समय होता है। यदि अंडे को सही समय पर खाया जाए तो वजन काफी तेजी से घटता है।

Contents
नाश्ते मेंवर्कआउट के बादरात मेंवजन घटाने के लिए अंडे पकाने का तरीका

नाश्ते में

सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाना अधिक फायदेमंद है। अंडे की डिश तैयार करने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं।

वर्कआउट के बाद

वर्कआउट के बाद काफी तेजी से भूख लगती है। इसलिए इस दौरान अंडा खाना फायदेमंद होता है। यह भूख को शांत करता है, शरीर को एनर्जी देता है और मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करता है। हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है और अंडे से बेहतर कुछ भी नहीं है। वर्कआउट के बाद दो उबले अंडे या टमाटर, शिमला मिर्च और पालक मिलाकर बना ऑमलेट खाया जा सकता है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

रात में

कुछ स्टडी के अनुसार, डिनर के बाद अंडा खाना एक हेल्दी ऑप्शन है। जबकि कुछ अन्य स्टडी में पाया गया है कि डिनर के बाद अंडे खाने से नींद प्रभावित होती है। दरअसल, डिनर के बाद अंडा खाने से एसिड रिफ्लक्स से पीडि़त मरीजों में अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है। अंडे की जर्दी में वसा की मात्रा होती है जो नींद को प्रभावित करती है। हालांकि अन्य स्टडी कहती है कि डिनर के बाद अंडे खाने से अच्छी नींद आती है। यदि सोने से पहले अंडे खाने से आपकी नींद पर कोई असर नहीं पड़ता है तो यह आपके लिए बेस्ट है।

वजन घटाने के लिए अंडे पकाने का तरीका

हमेशा हेल्दी ऑयल में अंडा बनाएं।
अंडे पकाने के लिए कम से कम तेल का इस्तेमाल करें।
अंडे को बहुत अधिक न पकाएं अन्यथा इसमें मौजूद पोषक तत्व घट सकते हैं।
सही समय पर अंडे का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। आप सुबह नाश्ते में, डिनर या वर्कआउट के बाद उबले अंडे या ऑमलेट का सेवन कर सकते हैं।

You Might Also Like

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग… प्लेटफार्म सहित 8 ट्रेनों में जांच, एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म : मकान मालिक ने किया गलत काम, गिरफ्तार

सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो

अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय

मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण

@dmin October 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनवासियों एवं आदिवासियों की आय में वृद्धि हेतु योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव
Next Article गोल्ड या डायमंड नहीं, इन डिफरेंट स्टाइल ईयररिंग्स से महिलाएं निखारें अपना स्टाइल लुक
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?