ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी

By @dmin
Published: October 19, 2020
Share
ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी
ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ट्विटर रविवार को उस समय निशाने पर आ गया जब उसने जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता डाला। लद्दाख की राजधानी लेह स्थित वॉर मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम को कुछ पत्रकारों की ओर से लाइव किए जाने के बाद ट्विटर ने यह गलती की। कंपनी ने अभी तक अपनी गलती स्वीकार नहीं की है और ना ही माफी मांगी है।
देश के लिए शहीद होने वालों जवानों की याद में बने हॉल ऑफ फेम मेमोरियल से लेखकर और राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले ने ट्विटर पर लाइव ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की थी। वीडियो में जो लोकेशन टैग दिखाया गया वह था, ‘जम्मू-कश्मीर, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना। गोखले और अन्य ट्विटर यूजर्स ने तुरंत इस गलती को ट्विटर और ट्विटर इंडिया के आधिकारिक हैंडल्स पर शिकायत की। हालांकि, किसी भी अकाउंट से कोई उत्तर नहीं दिया गया है।
गोखले ने लाइव ब्रॉडकास्ट के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘ट्विटर के मित्रों, मैं ने हॉल ऑफ फेम से लाइव किया। हॉल ऑफ फेम का लोकेशन जम्मू-कश्मीर, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना बताया जा रहा है। क्या आप पागल हो गए हैं? उन्होंने दूसरे ट्विटर यूजर्स से भी कहा कि वे हॉल ऑफ फेम लेह लोकेशन टैग करके ट्विटर पर लाइव करें।
स्टार्ट न्यूज ग्लोबल के एडिटर इन चीफ गोखले इन दिनों नॉर्दन बॉर्डर एरिया में घूम रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने ट्रिप को लेकर ट्वीट किए थे। वे जिन जगहों पर गए हैं उनमें लेह-मनाली हाईवे पर नया बना अटल टनल और शिंकुला पास शामिल है।
कुछ दूसरे यूजर्स ने भी तस्वीरें और लाइव ब्रॉडकास्ट्स को अपलोड करते हुए लोकेशन को लेह टैग किया। हालांकि, टिप्पणी वही थी लेकिन हॉल ऑफ फेम लेह को चीन का हिस्सा दिखाया जा रहा है। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के फेलो कंचन गुप्ता ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘इसका मतलब ट्विटर ने भूगोल को बदलने और जम्मू कश्मीर को चीन का हिस्सा घोषित किया है। क्या यह भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं है? भारत के नागरिकों को इससे कम के लिए दंडित किया गया है, लेकिन अमेरिका की बड़ी टेक कंपनी कानून से ऊपर है?
यह ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही शिओमी फोन्स के भारतीय यूजर्स ने शिकायत की कि उनका डिवाइस अरुणाचल प्रदेश के लिए वेदर रिपोर्ट नहीं दिखा रहा है। यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी चैनल चलाने वाले गौरव चौधरी ने इस मुद्दे को उठाया और इसके बाद कई लोगों ने यही बात कही। ये दोनों घटनाएं ऐसे समय पर हुई हैं जब भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।

दुर्ग पुलिस की रेंज स्तरीय मानव अधिकार वाद विवाद स्पर्धा, 7 जिलों के पुलिस के जवान हुए शामिल।
अमित शाह के दौरे से पहले 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 46 लाख था इनाम, आठ महिला नक्सली भी शामिल
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना ने की सीएम साय से मुलाकात, बोले- 2027 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन
दिन दहाड़े व्यापारी से 5 लाख की उठाईगीरी : कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर भागे बदमाश… जांच में जुटी पुलिस
सीएसआईआर से कराई जा सकती है बाबा रामदेव के पतंजलि में बनी कोरोनिल की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमपी में ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया यह घिनौना काम… पढ़े पूरी खबर घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म, पहाड़ी इलाके में मिलीं बेसुध
Next Article State Level Medical Oxygen Control Room for the easy delivery and transport of oxygen…. District level control room will also be created आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… एक मैच में दो सुपर ओवर… पंजाब की मुंबई पर रोमांचक जीत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?