ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीसीपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डीसीपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
डीसीपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार
डीसीपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भाषण देने वाले डीएसपी को महज एक घंटे बाद ही घूस लेते हुए पकड़ा गया दरअसल, सवाई माधोपुर में बुधवार को एसीबी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी मीणा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। वहां उन्होंने भाषण दिया, ‘हमें पूरी ईमानदारी के साथ भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। केंद्र और राज्य सरकार का कोई भी कर्मचारी घूस मांगे तो टोल फ्री 1064 या हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर किसी भी समय पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।

80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
रोचक बात यह है कि इस भाषण के एक घंटे बाद ही डीएसपी मीणा को 80 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया। उन्हें घूस देने वाले जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी एसीबी में तैनात बड़े स्तर के अफसर को खुद एसीबी ने ही ट्रैप किया हो। 

दो महीने से मिल रही थी शिकायत
एसीबी के डीजी बीएल जोशी ने बताया कि कोटा के आकाशवाणी कॉलोनी में रहने वाले डीएसपी भैरूलाल मीणा, सवाई माधोपुर में एसबी चौकी प्रभारी हैं। उनके खिलाफ कई दिनों से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए टीम लगातार मीणा पर नजर रख रही थी। बुधवार को जयपुर से एसीबी की टीम पहुंची तो करौली के दलपुरा में रहने वाले डीटीओ महेश चंद मीणा उन्हें मासिक वसूली के 80 हजार रुपये दे रहे थे। डीएसपी मीणा के घर पर छापा मारने पर टीम को जमीनों के कागजात और 1.61 लाख रुपये नगद मिले हैं। अब एसीबी की टीम उनके अन्य ठिकानों की तलाश कर रही है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के विनर को मिलेगी इस साल दोगुनी प्राइज मनी, आईसीसी ने 29 करोड़ से 60 करोड़ की इनामी राशि
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों को दिया गया प्रमाण पत्र… महापौर धीरज बाकलीवाल हुए शामिल
नगरोटा मुठभेड़ पर बोले पीएम मोदी, आतंकियों की नापाक कोशिश फिर नाकाम हुई
फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत
ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी: मंत्री अमरजीत भगत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है?
Next Article श्रीकंचनपथ 58 # 10 december 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?