ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : जांच दलों ने अब तक जब्त की 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, शराब के अवैध परिवहन से लेकर नगदी भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : जांच दलों ने अब तक जब्त की 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, शराब के अवैध परिवहन से लेकर नगदी भी शामिल

By Mohan Rao
Published: October 23, 2023
Share
निगरानी दलों की जांच
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जांच दलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब व अन्य सामान के अवैध परिवहन से लेकर नगद राशि पर जांच दलों की नजर है। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने से लेकर अब तक जांच दलों ने 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से 21 अक्टूबर तक की स्थिति में 14 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 4 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं।

20 हजार 261 लीटर अवैध शराब जब्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 21 अक्टूबर तक 20 हजार 261 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 61 लाख 37 हजार 984 रूपए है। साथ ही 2638 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 7 लाख 83 हजार 537 रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 2 करोड़ 29 लाख 26 हजार रूपए कीमत के  132 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।  इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 4 करोड़ 77 लाख 98 हजार 361 रूपए है, भी जब्त की गई हैं।

10524 लाइसेंसी हथियार जमा
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में 12495 लाइसेंसी हथियारों में 10524 हथियार जमा किये गये हैं, 3 जब्त किये गये हैं और 12 कैंसल किये गये हैं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1354 प्रकरण बनाये गये हैं और इसके अंतर्गत 1411 हथियार जब्त किये गये हैं। 54 लोगों को जिलाबदर किया गया है। एमवी एक्ट के अंतर्गत 3 लाख 89 हजार 94 प्रकरणों में 19 करोड़ 35 लाख 72 हजार 457 रुपए की कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 1 लाख 43 हजार 736 प्रकरणों में 1 लाख 91 हजार 57 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा 1 लाख 10 हजार 735 बाउंड ओवर किये गये हैं।

मंत्री नेताम ने कुण्डपान में विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ, डिण्डो में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास
जल जीवन मिशन : प्रदेश में अभी 16.95 लाख घर जलापूर्ति से जुड़े, इस जिले के 1.47 लाख से अधिक परिवारों को मिला नल कनेक्शन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रहे संक्रमित…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2507 नए केस…. 50 कोरोना संक्रमितों की मौत
‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया विस्तार
Big Breaking : कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाने में एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस की तीसरी लिस्ट भी जारी : रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा फाइनल, चार विधायकों की कटी टिकट
Next Article CG News : महासमुंद में भाभी व भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली लाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?