ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री नेताम ने कुण्डपान में विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ, डिण्डो में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री नेताम ने कुण्डपान में विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ, डिण्डो में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास

By Mohan Rao
Published: August 17, 2025
Share
SHARE

रायपुर। आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में आयोजित कार्यक्रम में 62 करोड़ रूपए की लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया। कुण्डपान में हुए विद्युत विस्तार से निश्चित ही आगामी दिनों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा अब बाधित नहीं होगी। इस कार्य से क्षेत्र के 1077 मंजरा टोला के कुल 11 हजार 762 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत डिंडो में एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का भी शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे। मंत्री श्री नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुण्डपान में विद्युत विस्तार ग्रामीणों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगी। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी मिलेगी, किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत होगी और महिलाओं को भी घरेलू कार्यों में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे निम्न वर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अब पात्र हितग्राहियों के पास अपनी खुद की पक्का छत है और जो परिवार पहले इस योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें आवास प्लस सर्वे में शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर पर ही जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पैदावार भी बेहतर होगी। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने प्रेरित भी किया।

मंत्री नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सड़क, पुल-पुलिया, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं। शासन की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिक्षा और रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुन्द्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

निगम की दुकानों का सालों से नहीं पटा किराया, आयुक्त का निर्देश 15 दिन में पटाए किराया नहीं तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की नवाचारी पहल से बुजुर्गों तक पहुँचा आयुष्मान कवच
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री साय
किसान तुंहर टोकन ऐप से बदली धान विक्रय की तस्वीर, करजी के किसान को मिली सहज और पारदर्शी सुविधा
ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सनकी आशिक की करतूत : गंडई में प्रेमिका के पति को मारने तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर में भरा था बारूद
Next Article सीएम निवास में जन्माष्टमी की धूम: बाल गोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?