ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सनकी आशिक की करतूत : गंडई में प्रेमिका के पति को मारने तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर में भरा था बारूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

सनकी आशिक की करतूत : गंडई में प्रेमिका के पति को मारने तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर में भरा था बारूद

By Mohan Rao
Published: August 17, 2025
Share
सनकी आशिक की करतूत
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सनकी आशिक ने अपनी प्रमिका के पति को मारने के लिए ऐसी साजिश रची जिसके बारे में जिसने भी जाना उसके होश उड़ गए। दरअसल सनकी आशिक ने होम थिएटर के स्पीकर में बारूद प्लांट किया और पार्सल भेज दिया। किस्मत अच्छी थी वरना पूरा इलाका धमाके से दहल जाता। इस पूरे मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंड़ई थाना क्षेत्र का है। शनिवार को पुलिस ने इस पूर मामले का भांडाफोड़ किया। दरअसल गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा जो कि नया होम थिएटर लग रहा था। पार्सल उठाने पर अफसार को शक हुआ क्योंकि स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। इलेक्ट्रिशियन होने के कारण अफसार ने खतरा भांप लिया और और सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता। शातिर ने किसी फिल्मी सीन की तरह इसे प्लान किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस पूरी प्लानिंग के मास्टरमाइंड विनय वर्मा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने विनय वर्मा को हिरासत में लिया। इस पूरी प्लानिंग में अकेला विनय वर्मा नहीं था बल्कि उसके और भी साथी शामिल थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों पर हत्या की साजिश,विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

दुर्ग की पत्थर खदानों से लाए जिलेटीन
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था। इनमें आईईडी तैयार करने वाला, फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है। आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब ट्यूटोरियल देखकर बम बनाना सीखा था, फिर अन्य आरोपियों की मदद से बारूद और डेटोनेटर की व्यवस्था की थी। विनय ने बड़े स्पीकर(Home Theater) के अंदर छुपाकर बम तैयार किया था। इसे पैक कर इस पर इंडिया पोस्ट का फर्जी लोगो लगाकर गंडई में अफसर खान को मारने की नियत से उसके घर भेजा था।

बारिश के बीच विद्यायक, महापौर व आयुक्त ने किया जल भराव क्षेत्र का दौरा
सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क पाए जाने पर लगेगा अब 500 रूपए जुर्माना…. छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश
Good news : भिलाई में बनने जा रहा है स्केटिंग ग्राउंड, विधायक रिकेश की पहल पर कलेक्टर ने दी दो करोड़ की स्वीकृति
Railway News : रांची व खुर्दा रेलमंडल में पावर ब्लाक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रूट बदला
सजा सुनते ही Rape के आरोपी को आया हार्ट अटैक, चंद घंटों में तोड़ा दम, परिजनों ने की जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिकित्सकों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल डेका, बोले- बीमारियों के उपचार में नई तकनीकों की अहम भूमिका
Next Article मंत्री नेताम ने कुण्डपान में विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ, डिण्डो में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?