ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केम्प क्षेत्र में तैयार हो रहा सर्व समाज मंगल भवन: महापौर व आयुक्त ने लिया निर्माण का जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

केम्प क्षेत्र में तैयार हो रहा सर्व समाज मंगल भवन: महापौर व आयुक्त ने लिया निर्माण का जायजा

By @dmin
Published: July 8, 2020
Share
Sarva Samaj Mangal Bhavan being prepared in Kemp area
Sarva Samaj Mangal Bhavan being prepared in Kemp area
SHARE

भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक द्रेवेन्द्र यादव व निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज वार्ड 25 बैकुंठधाम के बाजू में निर्माणाधीन सर्व समाज डॉ भीमराव अंबेडकर मंगल भवन का अवलोकन किया। महापौर ने अधिकारियों को मंगल भवन के निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री रघुवंशी ने जोन क्रमांक 3 की आयुक्त प्रीति सिंह को ठेकेदार को नोटिस जारी कर सितंबर तक भवन को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं महापौर यादव ने कहा कि मंगल भवन के निर्माण से लोगों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए केम्प 1 और 2, बैकुंठधाम, छावनी, हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर सहित अन्य क्षेत्रों के रहवासियों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और अच्छी सुविधाओं के साथ भवन मिल जाएगा। भवन गौरवपथ के किनारे और मार्केट से लगा हुआ है, यहां सामाजिक और धार्मिक कार्य आसानी से संपन्न हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य व वार्ड पार्षद दुर्गा साहू, डॉ दिवाकर भारती, अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह, आरके साहू, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, उप अभियंता श्वेता वर्मा मौजूद रही।

Contents
  • 3 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है सर्वसमाज भवन
  • पौनी पसारी योजना के लिए स्थल का मुआयना

इससे पहले महापौर व आयुक्त खुर्सीपार तेलहा नाला का जायजा लेने भी पहुंचे। महापौर यादव ने 3 करोड़ की लागत से तेलहा नाला रिटेनिंग वॉल निर्माण सहित अन्य प्रस्तावित कार्य को लेकर चर्चा किया। महापौर ने नक्शा के अनुसार तेलहा नाला के कार्य को जल्द शुरू कराने कहा। महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों के साथ नंदनी रोड करूणा अस्पताल के सामने की पुलिया, 32 एकड़ क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड में बहने वाली तेलहा नाला की निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहीं जोन 3 की आयुक्त प्रीति सिंह ने महापौर को बताया कि नाला के किनारे के कुछ निर्माण नाला के विकास में बाधा बन रहे हैं, जिन्हें हटाने के लिए सहमति प्राप्त कर ली गई है।

3 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है सर्वसमाज भवन

वार्ड 25 में लगभग 3 करोड़ की लागत से सुविधायुक्त दो मंजिला मंगल भवन निर्माणाधीन है। वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए 10,000 वर्गफीट भू तल में 12 कमरे, प्रथम तल 8000 वर्गद्बक्तीट में 12 कमरे बाथरूम और शौचालय सहित अन्य सुविधायुक्त भवन बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 6000 वर्गफीट में डोमशेड तैयार किया जाएगा। लगभग आधा एकड़ एरिया को पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है। जहां प्रवेश और बाहर निकलने के लिए दो द्वार होगा। शादी विवाह के लिए मंच, लॉन और गार्डन जैसे कई सुविधाएं होंगी।

पौनी पसारी योजना के लिए स्थल का मुआयना

शासन की महत्वाकांक्षी योजना पौनी पसारी के लिए वार्ड 25 संतोषीपारा सेंट कैथोलिक चर्च के सामने की रिक्त जमीन को निरीक्षण करते हुए उपयुक्त पाया गया। उल्लेखनीय है कि जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा रोड में कुछ दिनों पूर्व ही पौनी पसारी योजना को लेकर महापौर श्री यादव द्वारा भूमि पूजन किया गया है।

13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल, 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा, पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान
पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया भूमिपूजन, कहा- नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का गवाह बनेगा
राज्योत्सव में भिलाई स्टील प्लांट के पैवेलियन को मिली सराहना, दिखी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं की झलक
नमो नमो आत्मीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन, योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा हुए शामिल
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को बड़ी सफलता: दुर्ग जिले के दो गांव गुजरा और बटरेल हुए कुपोषण मुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल में अब सोलर पावर एनर्जी से ट्रेन चलाने की तैयारी, भिलाई में लगाया जा रहा 50 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट
Next Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद कोरोना की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन जाएगी डब्ल्यूएचओ की टीम, मिली मंजूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?