ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरते निकली गोली… पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरते निकली गोली… पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

By Mohan Rao
Published: July 14, 2024
Share
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई। पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए गोली निकल गई। गोली लगते ही ट्रम्प गिर पड़े। उनके चेहरे और दाहिने कान पर खून दिखाई दिया। भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे ट्रम्प पर फायरिंग हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था। पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर चिंता जताईऔर कहा- राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार शाम (भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे) को एक रैली के दौरान हमला हो गया। बताया जा रहा है कि एक शूटर ने काफी ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोली चलाई। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है।

गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। सीक्रेट सर्विस प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि पेन्सिलवेनिया में 78 वर्षीय ट्रंप की रैली वाली जगह पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शूटर को मार गिराया। सीक्रेट सर्विस के जवान जब ट्रंप को मंच से दूर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे थे, उसी समय उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। ट्रंप को हवा में मुट्ठी बांध कर कुछ कहते देखा गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले को लेकर दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों ने चिंता जताई है।

पीएम मोदी ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह अपने ‘दोस्त’ डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर काफी चिंतित हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से काफी चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्रों में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अमेरिकी लोगों के लिए हमारी प्रार्थनाएं।

राहुल गांधी ने भी किया पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले चिंता जताई। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास पर चिंतित हूं। इस तरह की घटनाओं की सख्त से सख्त आलोचना होनी चाहिए। उनके जल्दी और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, मिली थी लावारिस पड़ी
रायपुर शहर के लोगों को मिले दो अंडरब्रिज, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया तेलघानी व गोगांव आरयूबी का लोकार्पण
पुरानी पेंशन की मांग के बीच केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बनेगी कमेटी
विजय बनकर फिर से पुलिस की आंखों में धूल झोकेंगे अजय देवगन, दृश्यम 2 का पहला लुक आया सामने
सीधी बस हादसा: परीक्षा देने जा रहे छात्रों के कहने पर ड्राइवर ने बदला था रूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पशु तस्करी के फरार आरोपी पकड़ाए, मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे थे.. एक साल बाद आए पकड़ में
Next Article विधायक रिकेश के हाथों सम्मानित होकर खिले बच्चों के चेहरे, 37 चैम्पियंस को मिला सर्टिफिकेट और मेडल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?