ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश के हाथों सम्मानित होकर खिले बच्चों के चेहरे, 37 चैम्पियंस को मिला सर्टिफिकेट और मेडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarh

विधायक रिकेश के हाथों सम्मानित होकर खिले बच्चों के चेहरे, 37 चैम्पियंस को मिला सर्टिफिकेट और मेडल

By Mohan Rao
Published: July 14, 2024
Share
विधायक रिकेश के हाथों सम्मानित हुए स्कूली बच्चे
SHARE

भिलाई। शासकीय हाई स्कूल कैंप-2 भिलाई में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 11 मेधावी और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थी विधायक रिकेश सेन के हाथों पुरस्कृत हुए। विधायक रिकेश ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की  मंशानुरूप उत्साहवर्धन के लिए राज्य शासन के तात्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक रिकेश सेन द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया। आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी स्कूलों में ऐसे गरिमामय आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाना है।

जिस शासकीय स्कूल से विधायक रिकेश सेन ने स्वयं शिक्षा प्राप्त की थी, उसी से प्रतिभा सम्मान समारोह का आगाज किया गया है। कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों से आह्वान किया कि वर्तमान सत्र में दसवीं के सभी 56 बच्चे 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला, शिक्षकों और अपने माता-पिता को और भी गौरवान्वित अवश्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग दुर्ग डीएमसी सुरेन्द्र पांडेय ने की जबकि विशेष अतिथि वार्ड पार्षद विनोद चेलक रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, लतेल यादव, शिवकुमार पटेल, अकबर खान, शेख शमीम, प्रदीप गुप्ता, अवतार सिंह एवं शाला परिवार से श्रीमती वीणा गोड़ियाल, सुरेश कामड़े, नागार्जुन सावलकर, खिल्लन शर्मा, श्रीमती सुधा गौर, दामिनी साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर राम यादव और डोमार सिंह गुरुपंच वरिष्ठ व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन की योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम से संबंधित वृक्षारोपण भी अतिथियों द्वारा शाला प्रांगण में किया गया।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भिलाई निगम चार्ज लेते ही विभागों का किया औचक निरीक्षण, विभागों की कार्यप्रणाली से हुए वाकिफ
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की मांग पर खुला नेहरू नगर अंडरब्रिज ब्रिज…. स्ट्रीट वेंडरों ने कांग्रेस के सहायता केन्द्र पहुंचकर अंडरब्रिज खुलवाने का किया था निवेदन
जूनियर महिला एशिया कप 2024 : चीन को रौंदकर चैंपियन बनी भारत, सीएम साय बोले- हमारी बेटियां, हमारा गर्व!
Lok Sabha Elections : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण
ब्रेकिंग : बड़ा हादसा… बस की चपेट में आई कार, 4 की मौके पर ही मौत, 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा… पढ़े पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरते निकली गोली… पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं
Next Article गर्भवती को कंधे पर लादकर तीन किलोमीटर चले डयल112 के कर्मी, नाले के किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?