ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Covid-19: नए कोरोना केसों का डेटा बंद, ICU-मुर्दाघरों में भीड़, जाने चीन का ताजा हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Covid-19: नए कोरोना केसों का डेटा बंद, ICU-मुर्दाघरों में भीड़, जाने चीन का ताजा हाल

By Om Prakash Verma
Published: December 25, 2022
Share
Covid-19: नए कोरोना केसों का डेटा बंद, ICU-मुर्दाघरों में भीड़, जाने चीन का ताजा हाल
Covid-19: नए कोरोना केसों का डेटा बंद, ICU-मुर्दाघरों में भीड़, जाने चीन का ताजा हाल
SHARE

बीजिंग (एजेेंसी)। दुनियाभर में कोरोना की एक और लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। खासकर चीन में इस वायरस की वजह से लगातार बढ़ते केसों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि चीन में एक दिन में कोरोना के 3.7 करोड़ केस मिले हैं, जो कि दुनिया में किसी भी देश में संक्रमितों का रिकॉर्ड रहा। इस डर की स्थिति के बीच अब चीन ने रोजाना कोरोना केसों और मौतों के डेटा को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है।

पांच पॉइंट्स में चीन के ताजा हालात
चीन सरकार पहले से ही कोरोना के नए केसों और मौतों की जानकारी को छिपाने का प्रयास कर रही है। वह इसके लिए इंटरनेट से लेकर अखबारों तक में सेंसर पॉलिसी को लागू कर चुकी है। इस बीच अब चीन के स्वास्थ्य आयोग की तरफ से कोविड डेटा न दिए जाने से पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। दरअसल, इस डेटा के आधार पर ही अलग-अलग देश चीन के साथ फ्लाइट्स की आवाजाही और सतर्कता को लेकर फैसले करते हैं।

इस दौरान चीन का सीडीसी सिर्फ वही डेटा जारी करेगा, जिसे प्रकाशित किया जाना जरूरी होगा। हालांकि, ताजा डेटा में क्या होगा, इसे लेकर एनएचसी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि चीन से अब तक बाहर आ रहा डेटा भी भरोसेमंद नहीं रहा है। दरअसल, चीन में करोड़ों केसों के बावजूद उसकी तरफ से संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

22 दिसंबर को ही एनएचसी ने बताया था कि देश में कोरोना से कोई भी नई मौत नहीं हुई है। इस दिन चीन में केसों की संख्या भी सिर्फ 3,761 ही बताई गई थी। उधर 21 दिसंबर को चीन में 3030 केस और किसी की भी जान न जाने की बात कही गई थी। चीन सरकार मौजूदा समय में सिर्फ उन्हीं लोगों की मौत को कोरोना से मान रही है, जिन्हें सांस संबंधी दिक्कत या निमोनिया हुआ हो।

रिपोट्र्स की मानें तो चीन में अब तक 24 करोड़ 80 लाख लोगों को कोरोना होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि चीन की 17.56 फीसदी आबादी पहले 20 दिन में ही वायरस से संक्रमित हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में मंगलवार को रिकॉर्ड 3 करोड़ 70 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे।

चीन से ऐसी तस्वीरों-वीडियोज का सामने आना जारी है, जिनमें अस्पतालों के बाहर भारी भीड़ देखी जा सकती है। चीनी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में आईसीयू में भारी भीड़ की बात कही है। हालांकि, इसे लेकर ज्यादा जानकारी जारी नहीं की गई है।

विकास कार्यों में अधिकारी कर रहे लापरवाही… विधायक वोरा ने जताई नारागजी…. नगरीय निकाय मंत्री को फोन कर कहा- अफसरों को दें निर्देश
आत्मनिर्भर भारत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की 41 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया
अशोक गहलोत ने माना, चालाक वक्ता हैं पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों का दिमाग ही बदल देते हैं
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी…. कोविशील्ड के अंतिम चरण के ट्रायल की बड़ी चुनौती दूर… जाने कब तक मिल सकता है वैक्सीन
डिप्टी सीएम साव ने की पीएचई की समीक्षा, बोेले- 90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम पूरा कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अटल जयंती विशेष: आलोचना का मतलब दुश्मनी…पक्ष और विपक्ष को खरी-खरी सुनाने वाले वो अटल ही थे अटल जयंती विशेष: आलोचना का मतलब दुश्मनी…पक्ष और विपक्ष को खरी-खरी सुनाने वाले वो अटल ही थे
Next Article कोरोना पर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : उपकरणों को परखने सभी जिलों में होगी मॉकड्रिल… स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?