ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास कार्यों में अधिकारी कर रहे लापरवाही… विधायक वोरा ने जताई नारागजी…. नगरीय निकाय मंत्री को फोन कर कहा- अफसरों को दें निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विकास कार्यों में अधिकारी कर रहे लापरवाही… विधायक वोरा ने जताई नारागजी…. नगरीय निकाय मंत्री को फोन कर कहा- अफसरों को दें निर्देश

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
विकास कार्यों में अधिकारी कर रहे लापरवाही… विधायक वोरा ने जताई नारागजी
विकास कार्यों में अधिकारी कर रहे लापरवाही… विधायक वोरा ने जताई नारागजी
SHARE

दुर्ग। शहर के विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज एक बार फिर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया को फोन लगाया। धायक वोरा ने नागरिकों से शिकायतें सुनने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री को फोन लगाकर कहा कि दुर्ग के वार्डों के हालात अच्छे नहीं है। विकास कार्य तत्परता से कराए जाएं।

वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से भी कहा है कि वे शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण तत्काल कराएं। वोरा आज गायत्री मंदिर वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नागरिकों ने बताया कि यहां के चार खंभों में एक साल से स्ट्रीट लाइट बंद है। वोरा ने वार्ड से ही निगम कमिश्नर हरेश मंडावी को समस्या सुलझाने कहा। कमिश्नर ने नए खंबो की जरूरत बता दी। इसके बाद वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को फोन कर दिया। वोरा ने कहा कि दुर्ग के वार्डों के हालात ठीक नहीं है। दुर्ग निगम के अफसरों की ड्यूटी विकास कार्यों में लगाइये।

मंत्री डॉ डहरिया ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस संबंध में शीघ्र ही वोरा की मौजूदगी में निगम कमिश्नर समेत अफसरों की बैठक लेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। डॉ डहरिया ने वोरा से कहा कि दुर्ग शहर के विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनदेखी या लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। निगम के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए पर्याप्त राशि जारी की जाएगी। गायत्री मंदिर वार्ड 25 के नागरिकों ने वोरा को समस्याओं की जानकारी दी। पानी सप्लाई, बिजली, सफाई और मूलभूत विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें बताई गई। कई नागरिकों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर भी अफसरों की लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने कहा कि रात में सड़कों पर अंधेरा होने से आवाजाही में दिक्कत सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वोरा ने सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं।

राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने प्रशिक्षण
बात का बतंगड़: नेता निलंबित भी है तो क्या फर्ख पड़ता है
काशी के कोतवाल श्री काल भैरव के दरबार में सीएम साय ने टेका मत्था, पूजा अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
वन विभाग की छापामार कार्रवाई: 25 लाख की सागौन जब्त, पानी में छिपा कर रहे थे लकड़ी की तस्करी
गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा, समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स, पिता ने मांगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में हुआ वन माइल रेसेस का आयोजन दुर्ग में हुआ वन माइल रेसेस का आयोजन…. पुरुष वर्ग में भीखम व महिला वर्ग में प्रियंका बनी विजेता, मास्टर्स में जीते कैलाश
Next Article बैरंग लौटने के बाद फिर दिल्ली में सिंहदेव, हाईकमान ने ताम्रध्वज साहू को भी बुलाया बैरंग लौटने के बाद फिर दिल्ली में सिंहदेव, हाईकमान ने ताम्रध्वज साहू को भी बुलाया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?