जयपुर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतुराई से बोलते हैं और लोगों का दिमाग बदल देते हैं। लोग उनकी बातों पर यकीन कर लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि देश का प्रधानमंत्री ऐसा कह रहा है तो सच होगा। यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही। गहलोत ने कहाकि विपक्ष को झूठा साबित किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि हम देश की जनता से बात करेंगे और लोगों को सच बताएंगे। केवल इसी तरह से भाजपा को बेनकाब कर सकते हैं। हम गांधी के रास्ते पर चलते हुए सच सामने लाएंगे।
आई, ईडी, सीबीआई से करवा रहे छापेमारी
अशोक गहलोत जयपुर में दांडी यात्री की याद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी आरोप लगाते हैं कि विपक्ष केंद्र सरकार की एजेंसियों को बदनाम कर रहा है। लेकिन पूरा देश देख रहा है कि आज क्या हो रहा है। आईटी, ईडी और सीबीआई के साथ क्या किया जा रहा है। सारी दुनिया को मालूम है कि कैसे देश भर में छापेमारी हो रही है।
They (BJP) won by speaking cleverly in the name of Hindutva, polarisation. Everyone knows about the COVID mgmt in the country, in UP. Still, Oppn lagged behind as they (BJP) speak cleverly. It changed people's mind. I believe truth triumphs in the end: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/Y3oieCPjHb
— ANI (@ANI) March 12, 2022
विधानसभा चुनाव परिणाम पर यह बोले
इस दौरान अशोक गहलोत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहाकि भाजपा ने हिंदुत्व और ध्रुवीकरण के बारे में चालाकी से बात करके जीत हासिल की है। सभी को मालूम है कि देश में उत्तर प्रदेश में कोविड मैनेजमेंट का क्या हाल है। इसके बावजूद विपक्ष यहां पीछे रह गया, क्योंकि भाजपा ने चालाकी से बात की। गहलोत ने कहाकि भाजपा ने चालाकी भरी बातों से लोगों का दिमाग बदल दिया। उन्होंने कहाकि मेरा यकीन है कि आखिर में सच की जीत होगी।




