ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली क्षेत्र को हरा भरा करने निगम बांटेगा पौध: अब आवारा मवेशियों को मिलेगा आश्रय, पहली तारीख से डेयरी संचालक लेंगे संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली क्षेत्र को हरा भरा करने निगम बांटेगा पौध: अब आवारा मवेशियों को मिलेगा आश्रय, पहली तारीख से डेयरी संचालक लेंगे संकल्प

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
Corporation will distribute saplings to make Risali area green
Corporation will distribute saplings to make Risali area green
SHARE

रिसाली। सड़क पर घुमने वाले और अपाहिज मवेशियों को गोठान में आश्रय मिलेगा। साथ ही शहर के डेयरी संचालक व गोधन स्वामी को मवेशियों को सड़क पर न छोडऩे पहली तारीख से संकल्प पत्र भराया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मंगलवार को समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रोका छेका योजना के तहत 1 जुलाई से सभी गोधन मालिकों से संकल्प पत्र भराए। साथ ही उन्हें समझाईश दे कि अपने मवेशी को सड़कों पर न छोड़ निर्धारित स्थान गोठान में रखे। ताकि शहर की सड़कों में मवेशी की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के साथ ही क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सके। नगर पालिक निगम ने इसके लिए आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त के निर्देश पर पहले ही रोका छेका के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। समय सीमा बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, एस.के.सिंह भदौरिया, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, नितीन अमन साहू, गोपाल सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन, राजस्व निरीक्षक हरचरण सिंह अरोरा, लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जन्म मृत्यु शाखा प्रभार किशोर कुमार बघेल आदि उपस्थित थे। राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने निर्देश दिए कि आय के मुख्य स्त्रोत राजस्व वसूली पर अभी से तैयारी करे। लक्ष्य के अनुरूप स्पायरों कंपनी से समीक्षा कर कार्य योजना तैयार करे। बड़े बकायादारों को स्मरण पत्र जारी करे। वर्तमान में राजस्व विभाग ने 19 प्रतिशत कर वसूली की है।
कार्यालय व उद्यान में होगी हरियाली
6 जुलाई को पौध रोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों को पौध लगाने प्रेरित किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि निगम कार्यालय परिसर व उद्यानों में छायादार व फलदार पौध रोपण किया जाए साथ ही गोठान में ऐसे पौध लगाने निर्देश दिए जिससे महिला स्वसहायता समूल को आमदानी हो सके। आयुक्त ने निगम के सभी उद्यानों में लाइट लगाकर रोशन करने के निर्देश भी दिए है। आयुक्त ने बैठक में खासकर डेंगू और पीलिया को लेकर अलर्ट रहने कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि अनिवार्य रूप से बंद कूलर को निकलवाकर घरों में रखवाए। साथ ही पेयजल शुद्ध मिले इसके लिए हर रोज 30 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मच्छर के प्रकोप को खत्म करने क्षेत्र में फागिंग मशीन चलाए साथ ही जहां पानी जमा है वहां आइल का छिड़काव करे। खास बात यह है कि निगम क्षेत्र में अब तक 6000 घरों में टेमीफास पहुंचा चुकी है।

माता कौशल्या महोत्सव : मुम्बई व स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से परिसर हुआ राममय
थूकने की चक्कर में सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक…
Big news : 44 आईपीएस अफसरों का तबादला, 25 जिलों के SP बदले…. गृह विभाग ने जारी किया आदेश
कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
छत्तीसगढ़ पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, गृहमंत्री और संस्कृति मंत्री ने किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR
Next Article Big action of Mahasamund police: smuggling silver worth Rs 2 crore in a luxury car महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में कर रहे थे पौने 2 करोड़ रुपए के चांदी की तस्करी…. ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?