ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : 44 आईपीएस अफसरों का तबादला, 25 जिलों के SP बदले…. गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Big news : 44 आईपीएस अफसरों का तबादला, 25 जिलों के SP बदले…. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

By Mohan Rao
Published: February 5, 2024
Share
तबादला
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहविभाग ने प्रदेश के 44 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। एक दिन पहले डेपुटेशन से लौटे अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। वहीं 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे। इसी प्रकार दुर्ग के एसपी रामगोपाल गर्ग को रेंज का प्रभारी आईजी बनाया गया है। वहीं दुर्ग के आईजी बद्री नारायण मीणा को पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक महानिरीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों का भी प्रभार बदला है। जारी आदेश के मुताबिक 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे। इससे पहले रायपुर की कमान संभाल रहे प्रशांत अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बस्तर क्षेत्र में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रतन लाल डांगी को रायपुर आइजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे। 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डा. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। दीपांशु काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर को अब अतिरिक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

बदले गए इन जिलों के एसपी
जारी आदेश के अनुसार एमआर अहिरे को सूरजपुर, दीपक झा को राजनांदगांव, इंदिरा कल्याण एलेसेला को कांकेर, आशुतोष सिंह को महासमुंद, विवेक शुक्ला को जांजगीर चांपा, शशि मोहन सिंह को जशपुर, विजय अग्रवाल को सरगुजा, रामकृष्ण साहू को बेमेतरा, जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग, दिव्यांग पटेल को रायगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं शलभ सिन्हा को जगदलपुर, भावना गुप्ता को गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरज सिंह को कोरिया, सिद्धार्थ तिवारी को कोरबा, जितेंद्र यादव को बीजापुर, आंजनेय वार्ष्णेय को धमतरी, अंकिता शर्मा को सक्ती, रजनेश सिंह को बिलासपुर व सरजु राम भगत को बालोद जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें पूरी सूची

कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट
मुख्यमंत्री कल कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रुपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात…. इन कार्यों का होगा लोकार्पण
हिजाब विवाद : कुरान में 7 बार हिजाब का जिक्र, लेकिन ड्रेस कोड के संदर्भ में नहीं: हाईकोर्ट के फैसले पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
विधायक ने सीएम से मूलभूत सुविधाओं के लिए मांगे 50 करोड़, मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय के अनुरूप होगा शहर में विकास: वोरा
कलियुगी बेटे ने मां की हत्या के बाद चिता पर मुर्गा सेंककर खाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ भाजपा ने पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक… इन्हें मिली जिम्मेदारी
Next Article महतारी वंदन योजना : विवाह प्रमाण पत्र की जगह स्वघोषित शपथ पत्र होगा मान्य, 20 फरवरी तक आवेदन अनिवार्य

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?