ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा, बिना मास्क बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा, बिना मास्क बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं

By @dmin
Published: June 16, 2020
Share
Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks
Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संकट को देखते हुए दो दिनी डिजिटल बैठक की योजना के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वार्ता की जहां कोरोना का संकट वाकी राज्यों के मुकाबले कम है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने उन राज्यों से वार्ता की जहां कोरोना के मामलों की संख्या 20 हजार से कम है और 150 से कम लोगों की मौत हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस समय बिना मास्क या फेस कवर के बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं है। दो गज की दूरी, हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बहुत आवश्यक है। बाजार खुलने और लोगों के बाहर निकलने के साथ ही ये नियम बहुत जरूरी हो गए हैं। 

Contents
  • इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आज हुई वार्ता
  • कल 15 राज्यों के साथ बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, अनलॉक 1 को दो सप्ताह हो चुके हैं। इस दौरान का हमारा अनुभव भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। आज मैं आप लोगों से कोरोना वायरस की जमीनी हकीकत जानूंगा, आपके विचार इस महामारी को खत्म करने में आगे की रणनीति बनाने में मदद करेंगे। भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट अब 50 फीसदी हो गई है। हमारे लिए एक भारतीय की मौत होना भी ठीक नहीं है लेकिन यह भी सच है कि भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना के चलते कम मौत हुई हैं। 

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आज हुई वार्ता

पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, पुडुचेरी,असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, अंडमान-निकोबार, दादर नगर हवेली और दमन दीव, लक्षद्वीप। आज प्रधानमंत्री ने उन राज्यों से बात की जहां कोरोना संकट अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है। 

कल 15 राज्यों के साथ बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

वहीं, बुधवार यानी कल प्रधानमंत्री 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत करेंगे। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। ‘अनलॉक-1Ó के तहत आम लोगों और व्यवसाय के लिए कई छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट सकें। 

एस एंड पी ग्लोबल सीएसए ने वेदांता एल्यूमिनियम को दिया दुनिया का सबसे ज्यादा सस्टेनेबल एल्यूमिनियम उत्पादक होने का सम्मान
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
अतीक-अशरफ हत्याकांड : CM योगी ने आज के सभी कार्यक्रम टाले, पुलिस से मांगी हर दो घंटे की रिपोर्ट
शहर में लगेंगे 12 वाटर एटीएम, 35 लाख रुपए होंगे खर्च… विधायक देवेन्द्र की पहल पर होंगे 66 लाख से ज्यादा काम
गृहमंत्री ने मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congressmen mobilized against China: Chinese flag burnt to pay tribute to martyrs चीन के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी: चीनी झंडे का जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र: क्वारंटाइन हो रहे ठेका श्रमिकों के वेतन को लेकर कही यह बात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?