ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR
ट्विटर की मुश्किलें जारी, अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कभी भारत के नक्शे से लद्दाख और कश्मीर को अलग दिखाने तो कभी वायरल वीडियो पर एफआईआर का सामने वाले ट्विटर पर अब एक और केस दर्ज हो गया है। इस बार ट्विटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ केस दायर किया है। दरअसल राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट होने की शिकायत की गई थी। इसके आधार पर ही दिल्ली पुलिस की ओर से एफआईआर की गई है। अब इस मामले में भी ट्विटर के अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है। इस बीच यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के वीडियो को सांप्रदायिक ऐंगल देने के मामले में ट्विटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है।

दरअसल 24 जून को ट्विटर के इंडिया एमडी मनीष माहेश्वरी की अर्जी पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस की ओर से कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इस बीच कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक बार फिर से इस मामले की सुनवाई की और अगली तारीख 5 जुलाई की तय की है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के एमडी से व्यक्तिगत तौर पर थाने में पेश होकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है। वहीं माहेश्वरी का कहना है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए तैयार हैं। गाजियाबाद पुलिस की ओर से व्यक्तिगत पेशी के नोटिस के खिलाफ ही माहेश्वरी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

बता दें कि भारत में 26 मई से नए आईटी नियम लागू हुए हैं। इन नियमों को लागू न करने के चलते ट्विटर को मिल रही लीगल इम्युनिटी अब समाप्त हो गई है। इसके बाद यह पहला मौका था, जब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते कई दिनों से ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति है। ट्विटर का कहना है कि नए नियम प्राइवेसी और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन करते हैं। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि इन नए नियमों से सोशल मीडिया के आम यूजर्स के अधिकारों का संरक्षण हो सकेगा।

नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स  का जगदलपुर में शंखनाद… महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक
एक महीने की लू ने बिगाड़ा खेल, कैसे गेहूं एक्सपोर्ट का मोदी सरकार का प्लान हुआ फेल
तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
वेदांता के वाइज़ैग जनरल कार्गो बर्थ को विशाखापट्टनम बंदरगाह पर भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट पोत प्राप्त हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार कोरोना पर भारी पड़ेगा 5 का पंच, जल्द भारत आएगा फाइजर का भी टीका, अब तक 4 वैक्सीनों को मिली मंजूरी
Next Article Corporation will distribute saplings to make Risali area green रिसाली क्षेत्र को हरा भरा करने निगम बांटेगा पौध: अब आवारा मवेशियों को मिलेगा आश्रय, पहली तारीख से डेयरी संचालक लेंगे संकल्प

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?