ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग

By @dmin
Published: March 27, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया में कोरोना वायरस का कहर पिछले एक साल से जारी है और ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिस पर महामारी का असर ना पड़ा हो। न्यायपालिका में लंबित मामलों की बात करें तो यहां भी महामारी की कहर बरपा है और लंबित मामले बहुत तेज गति से बढ़े हैं। एक साल वर्चुअल तरीके से संचालन के बाद भी न्यायपालिका में लंबित मामले में रिकॉर्ड बढ़ोतरी है। न्यायिक डाटा पर निगरानी करने वाली सरकारी संस्था राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड के मुताबिक, जिला अदालतों में 31 दिसंबर 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक मामलों के बैकलॉग में 18.2 फीसदी की तेज बढ़ोतरी देखी गई। पिछले साल यानी 2018-19 में ये वृद्धि मात्र 7.79 फीसदी थी और 2017-18 में 11.6 फीसदी थी। 

2019-20 में देश के 25 हाईकोर्ट के लंबित मामलों में 20.4 फीसदी की बढ़ोतरी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों में 10.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च 2020 को सुप्रीम कोर्ट में 60,469 लंबित मामले थे लेकिन एक मार्च 2021 को यह आंकड़ा बढ़कर 66,727 हो गया। साफ शब्दों में कहा जाए 66,727 का बैकलॉग किसी सुप्रीम कोर्ट में अब तक नहीं रहा है। 
गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की बेंच ने माना था कि लंबित मामले नियंत्रण से बाहर हो गए हैं और कहा था कि बैकलॉग के बोझ को कम करने के लिए अस्थायी जजों की नियुक्ति की जाएगी। पिछले सालों की तुलना करें तो लंबित मामलों में तेजी की जगह थोड़ी गिरावट देखी गई थी।
उदाहरण के तौर पर, एक मार्च 2019 से लेकर एक मार्च 2020 के बीच बैकलॉग मामलों में बस 4.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई। एक मार्च 2018 से एक मार्च 2019 तक 3.9 फीसदी की वृद्धि और 2017-18 में लंबित मामलों की दर में 11.9 फीसदी की गिरावट थी यानी 62,161 से लंबित मामले गिरकर 55,529 पर आ गए थे। 
कोर्ट की ओर से जारी बयान के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान, न्यायिक घंटे बढ़ाने और वर्चुअल तरीके से की गई सुनवाई के बाद भी लंबित मामलों की दर तेजी थी। एक कैलेंडर ईयर के मुताबिक, कोर्ट साल में 190 दिन मामलों की सुनवाई करता है, जबकि लॉकडाउन के दौरान 231 दिन कार्यवाही हुई है। इसके बाद भी लंबित मामले कम नहीं हुए। 
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह का कहना है कि ये बात सही है कि लॉकडाउन के दौरान लंबित मामले और तेजी बढ़े हैं, लेकिन फाइलिंग प्रक्रिया महामारी के दौरान घटी है। उन्होंने आगे कहा कि देश में एक तरफ वकीलों की कमी है लेकिन इस स्थिति को सुधारने के लिए जज कुछ नहीं कर रहे हैं। 

CGMSC घोटाले में 2 जीएम, डिप्टी डायरेक्टर सहित 5 आरोपी EOW की रिमांड पर, 411 करोड़ का है घोटाला
पल्मोनरी एम्बुलिजम से हुई जूनि इंदौर टीआई की मौत
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बढ़ी हाई स्पीड नेट की सुविधा: 202 रेलवे स्टेशन वाई-फाई से लैस
CG Big Breaking : पति की हैवानियत, गला घोंटकर की पत्नी व तीन बच्चों की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोपाल में एयरक्राफ्ट क्रैश, तीन पायलट घायल भोपाल में एयरक्राफ्ट क्रैश, तीन पायलट घायल
Next Article एक अप्रैल से आसान नहीं होगा बोतलबंद पानी बेचना, कंपनियों को करना होगा यह काम एक अप्रैल से आसान नहीं होगा बोतलबंद पानी बेचना, कंपनियों को करना होगा यह काम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?