ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: देश में एक लाख तो प्रदेश में एक हजार के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरोना का कहर: देश में एक लाख तो प्रदेश में एक हजार के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
The number of active cases has reduced by five lakhs
The number of active cases has reduced by five lakhs
SHARE

भिलाई। देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। भारत में शनिवार सुबह तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। वहीं छत्तीसगढ़ में एक हजार से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई। देश में जहां कुल मौतों का आंकड़ा 100842 तक पहुंचा, वहीं छत्तीसगढ़ में यह संख्या 1002 है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2637 नए मामले सामने आए हैं और 2586 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Contents
  • सात माह पहले आया था पहला, आज भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर
  • छत्तीसगढ़ में जिलेवार मरीजों की संख्या

अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है। वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 18 हजार 790 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 88 हजार 95 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1002 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 29 हजार 693 मरीजों का उपचार जारी है।

सात माह पहले आया था पहला, आज भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर

भारत में सात महीने पहले कोरोना का पहला केस सामने आया था। वर्तमान स्थिति में भारत दुनिया में संक्रमित मरीजों की संख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर है। कोरोना मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। हालांकि इन देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी कम है। भारत में वायरस मामला मृत्यु दर (सीएफआर) 1.56 फीसदी है, जो वैश्विक औसत 2.98 फीसदी की तुलना में आधा है। वहीं अमेरिका में 2.84 फीसदी और ब्राजील 2.99 फीसदी की तुलना में बेहतर है। सितंबर के पहले सप्ताह के बाद से भारत में हर रोज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक रही। पिछले कुछ सप्ताह में औसतन 1,065 लोगों ने कोरोना के चलते भारत में अपनी जान गंवाई। वहीं, इस दौरान अमेरिका में यह संख्या 755 और ब्राजील में 713 रही। 

छत्तीसगढ़ में जिलेवार मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ के जिलेवार मरीजों की संख्या में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 395, दुर्ग से 362, रायगढ़ से 218, जांजगीर से 200, कोरबा से 179, बिलासपुर से 158, राजनांदगांव से 152, बलौदाबाजार से 117, दंतेवाड़ा से 90, बस्तर से 83, बालोद से 81, महामसुंद से 59, बीजापुर से 55, गरियाबंद से 52, सरगुजा से 52, सूरजपुर से 50, सुकमा से 46, कवर्धा से 43, कोंडागांव से 43, मुंगेली से 37, धमतरी से 36, कोरिया से 35, कांकेर से 27, नारायणपुर से 19, बेमेतरा से 19, बलरामपुर से 14, जशपुर से 8 और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।

मौतों को कोई रोक नहीं सकता, जिनकी उम्र हो जाती है, उन्हें मरना ही है: शिवराज के मंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार
600 रुपए के चोरी के आरोप में बच्चे की पिटाई, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती… आरोपी गिरफ्तार
Breaking News : उम्रकैद की सजा के बाद जमानत पर छूटे बदमाश ने शुरू किया नशीली दवाओं का कारोबार, अब दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा
निगम क्षेत्र के विकास कार्य को देखने पहुंचे प्रदेश महामंत्री, सरस्वती कुंज में पीडब्ल्यूडी से बनेगी सड़क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ruckus over agriculture bill: Demonstration in Bhilai कृषि बिल को लेकर बवाल: भिलाई में जगह जगह प्रदर्शन…. जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article Youth Congress holds torch rally in protest of Hathras rape case…. Demand for justice for the victim's family हाथरस रेप कांड के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली…. पीडि़त परिवार के लिए की न्याय की मांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?