भिलाई। हाथरस रेप कांड को लेकर देशभर में उबाल है और इसे लेकर कांग्रस विरोध पदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश पर भिलाई में राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में ्रमशाल जुलुस के माध्यम से जस्टिस फ़ॉर मनीषा कैंपेन किया गया। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने मोदी योगी के खिलाफ नारेबाजी की व पीडि़त परिवार ेके लिए न्याय की मांग की।
जुलूस के दौरान मो शाहिद कहा कि आखिर जब सब कुछ ठीक है तो राहुल गांधी को यूपी के सीएम योगी व प्रधानमंत्री मोदी पीडि़त परिवार से मिलने क्यों नही दे रहे हैं। आखिर उन्हें किस बात का डर है, कहीं न कहीं यह बात सत्य है कि पीडि़त परिवार के साथ अन्याय हुआ है और हम परिवार को न्याय दिलाने संकल्पित है। मशाल जुलूस के दौरान आज मुख्यरूप से जिला कांग्रेस अध्यक्षा तुलसी साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीजू अन्थोनी, निशाकान्त पांडेय व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप वोरा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




