ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2025
Share
अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला
अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

बदायूं (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में फरार हुए दामाद और सास की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। कलियुगी मां ने अपनी बेटी का होने वाला दूल्हा ही छीन लिया था और दामाद संग घर से रफूचक्कर हो गई थी। बुधवार को जब 10 दिन बाद भागी इस जोड़ी को बिहार में नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने पकड़ लिया तो लगा जैसे इस लव स्टोरी का दी एंड हो गया। मगर, अब पुलिस ने छोड़ दिया और ये अपनी मर्जी से अब जहां चाहे रह सकते हैं। वहीं अब बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर भी प्यार के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करके रख दिया। यहां एक मां का दिल अपनी ही बेटी के ससुर पर आ गया और समधी-समधन रफूचक्कर हो लिए। अब फूर्र हुई महिला के बेटे का दर्द छलका है। वह कह रहा है- मम्मी से दीदी के ससुर हर तीसरे दिन मिलने आते थे।

समधि और समधन ने थामा एक दूसरे का साथ
अभी अलीगढ़ मामले की खबरें चर्चाओं में थी तभी बदायूं के समधी-समधन ने फरार होकर कांड कर दिया। एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। दोनों में प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और एक दूसरे का दामन थाम लिया। उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बनें, इसलिए बेटी की शादी के महज तीन साल बाद महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई।

यह है पूरा मामला
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीडि़त पति सुनील ने बताया कि उसकी शादी ममता के साथ 2002 में हुई थी। दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र के बेटे के साथ की थी। उसी के ससुर के साथ महिला ने जीवन बिताने का फैसला कर लिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। वह लंबे रूट पर ट्रक चालने का काम करता है। इसलिए अक्सर घर पर नहीं रहता था।

बेटे का छलका दर्द
इस मामले में महिला के बेटे ने कहा, मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं। यहां तक कि हमें उस कमरे में भी नहीं बैठने देती थी। हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। एक दिन उन्होंने दीदी के ससुर को बुलाया और उनके साथ एक टेंपो में बैठकर चली गईं।

वहीं, पति ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी को वह समय-समय पर पैसे भेजता था। बेटी के ससुर (मेरे समधी) को बुलाती थी और उसके साथ रंगरलियां मनाती थी। अब घर में रखा सारा जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई।

लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या, दूसरे शख्स से फोन पर बात करती थी इसलिए दबाया गला, पहली पत्नी को भी उतारा था मौत के घाट
1 जुलाई से लागू होगी ‘विकसित भारत जी राम जी’ की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये
Breaking News : छत्तीगसढ़ के सभी निकायों में एल्डरमेन की नियुक्तियां रद्द, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 6 की मौत, 17 लोग घायल
10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुम्हारी में अधेड़ की हत्या का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी…. जानिए क्या थी हत्या की वजह
Next Article दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?