ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा सुपेला में वर्षों से जाम नाली से मलबा निकालकर की गई सफाई…. अब नहीं होगी जलभराव की समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा सुपेला में वर्षों से जाम नाली से मलबा निकालकर की गई सफाई…. अब नहीं होगी जलभराव की समस्या

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
Now there will be no problem of water logging
Now there will be no problem of water logging
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आकाश गंगा व्यवसायिक परिसर में 300 मीटर नाली की सफाई विशेष अभियान के तहत की गई है। मलबा से पटा हुआ नाली का अस्तित्व समाप्ति की कगार पर था, परंतु महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नाली निकासी की व्यवस्था बेहतर कर दी गई है। अब आकाश गंगा क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव की शिकायत प्राप्त नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से कचरो से पटी हुई नाली का नामोनिशान गायब हो गया था। निगम की टीम में जोन 1 आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश द्विवेदी ने टोटल लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए यहां विशेष अभियान चलाकर 40 सफाई कर्मचारियों की सहायता से नाली को निकासी के लिए पुन: तैयार कर दिया है। निर्माण एवं विध्वंस का कचरा 3 फीट की गहराई में पूरी तरह से नालियों में पड़ा हुआ था। जिससे बारिश के दिनों में यहां से पानी निकासी नहीं हो पाती थी, व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वाहन जाम हो जाते थे। समस्याओं को देखते हुए कॉफी हाउस, ढिल्लन कांप्लेक्स एवं पीसी ज्वेलर्स से होते हुए रेलवे पटरी की ओर जाने वाली नाली के स्लैब को तोड़कर नाली की संपूर्ण सफाई की गई है।
इस क्षेत्र में सुपेला घड़ी चौक से होते हुए रेलवे पटरी की ओर एक ही नाली से पानी निकासी की व्यवस्था थी दूसरी नाली जो काफी हाउस की ओर से होते हुए रेलवे पटरी की ओर जाती है वहां पर की नाली जाम हो गई थी, यहां पर कुछ व्यवसायियों द्वारा नाली के ऊपर स्लैब निर्माण कर लिया था तथा व्यापारी सब्जियों के कैरेट को नाली के ऊपर रख देते थे जिससे नाली की सफाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुपेला घड़ी चौक की ओर से एक ही नाली होने के कारण पानी ओवरफ्लो होने की शिकायतें प्राप्त होती थी। अब दूसरी मुख्य नाली की सफाई होने से ओवरफ्लो होने की संभावना कम हो जाएगी। सफाई के दौरान तीन से चार ट्रक मलबा निकला इसका सदुपयोग करते हुए इंडियन कॉफी हाउस के पीछे वाले रोड के समतलीकरण के उपयोग में लाया गया।

कोरोना से राहत जारी: बीते 24 घंटे में केवल 15 हजार मामले, 226 लोगों की मौत, 22 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
गोबर से खाद बनाने 10 टैंक पे छोड़ा केचुआं, 10 हजार किलो गोबर का उपयोग…. हर रोज 1000 किलो गोबर की खरीदी
मां ने पांच बेटियों के साथ की आत्महत्या, कुंए में कूद कर दी जान
कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाली है कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा टालने की याचिका
Next Article बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे दबाव में झुकी उद्धव सरकार, नया कृषि कानून लागू करने का आदेश लिया वापस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?