ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी में अधेड़ की हत्या का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी…. जानिए क्या थी हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी में अधेड़ की हत्या का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी…. जानिए क्या थी हत्या की वजह

By Mohan Rao Published April 19, 2025
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। एक दिन पहले कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई अधेड़ की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला गांव का ही एक युवक निकला। 17 अप्रैल की देर रात युवक ने अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला किया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बता दें थाना कुम्हारी क्षेत्र में 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात को एपेक्स हॉस्पिटल कुम्हारी से प्राप्तअस्पताली मेमो पर मृतक भागवत मारकण्डे (55) धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया। जिसमें डॉक्टर के द्वारा मृतक को ब्राड डेथ के साथ उसके शरीर में चोट के निशान होना बताया था। शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया तो पुलिस ने धारा 103 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद कुम्हारी थाना प्रभारी इंचार्ज डीएल साहू के नेतृत्व में थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को मामला पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

घटना स्थल मुवायना तथा मृतक के घर के आसपास गली मोहल्ला चौक चौराहे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें घटना समय दरम्यान रात्रि लगभग 11.45 से 12.40 के बीच एक युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम द्वारा उक्त फुटेज को दिखाकर गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान जयदीप साहू पिता रमेश साहू (24) पता रामपुर चोरहा के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने जयदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। आरोपी ने बताया कि वह ग्राम रामपुर चोरहा में ही मृतक के पड़ोस के मोहल्ले में रहता है। घटना की रात वह खाना खाकर भागवत मारकण्डे के घर की ओर टहलने निकला था। तब भागवत मारकण्डे उसको देखकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया बकने लगा, आरोपी ने जब उसे समझाया तो उसके द्वारा उसे और भी गांलिया देने लगा। आरोपी ने बताया कि उस समय भागवत मारकण्डे शराब के नशे में अंधाधुंध गालिया बक रहा था।

इससे गुस्से में आकर वह अपने घर गया और घर में रखे चाकू को लाकर भागवत मारकण्डे के कमरे में दाखिल हुआ। इसके बाद भागवत मारकण्डे पर अंधाधुंध उस पर चाकू से वार किया। जिससे उसके गला और पीठ में प्राणघातक चोटें आई। मृतक को निश्चेत अवस्था में छोड़कर वह वहां से भाग गया। इसके बाद घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी कुम्हारी इंचार्ज उप निरीक्षक डीएल साहू, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, युगल किशोर, लेखराज निषाद, पुष्पेन्द्र चौर्गे एवं एसीसीयू टीम से एएसआई गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक शागीर खान, आरक्षक राकेश चौधरी, भावेश पटेल, राकेश अन्ना, गुनित, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao April 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी
Next Article अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?