ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By @dmin
Published: June 23, 2020
Share
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के बंदजू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
मोर्चा संभालने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। लेकिन आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और दो आतंकियों को मार गिराया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान को गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान जवान वीरगति को प्राप्त हुआ।
कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ केे दौरान एक जवान को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया है। उधर, मारे गए आतंकियों की पहचान ओवैस अहमद भट और एजाज अहमद गनई के रूप में हुई है। दोनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे।

मौसम की मार : जगदलपुर में बाइक सवारों पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दो युवकों की मौत और एक घायल
CG Crime : सनकी पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, चरित्र पर था संदेह… आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
तब्लीगी मरकज़ से निकले लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने निकाला फॉर्मूला
राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से चलने वाली 30 ट्रेनें रद्द… देखें शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Prayas and Eklavya model residential schools revision of entrance exam dates: Examination will be held on July 14 and 16 प्रयास व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की तिथियों में संशोधन: 14 व 16 जुलाई को होगी परीक्षा
Next Article एलएसी पर निगरानी तेज, लेह के आसमान में चक्कर काटते दिखे वायु सेना के विमान एलएसी पर निगरानी तेज, लेह के आसमान में चक्कर काटते दिखे वायु सेना के विमान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?