ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री

By Mohan Rao Published April 19, 2025
Share
हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्र में अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री करते पुलिस ने पंजाब के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने  150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) जब्त किया है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपए है। साथ ही बिक्री की रकम 53,150 रुपए भी पुलिस ने जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(ख) 27(क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें दुर्ग जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच थाना मोहन नगर व एसीसीयू की संयुक्त टीमों को पता साजी के दौरान 18 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा में दो व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) बिक्री करते पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: गुरूदेव सिंग बीर्क पिता सुवेग सिंग (54) निवासी मोहकम वाला उर्फ अरैया वाला थाना मक्खु जिला फिरोजपुर पंजाब व राजविन्दर सिंग उर्फ लड्डू पिता अर्जुन सिंग (32) निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 2 क्वाटर नंबर 331 32 एकड थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग स्थायी पता ग्राम तालवंडी दासोदा सिंग थाना कत्थु नांगल जिला अमृतसर पंजाब बताया। इनके कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर एक प्लास्टिक के पन्नी में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) कुल वजन 150 ग्राम कीमती करीबन 12 लाख रुपए व तीन मोबाइल, बिक्री की रकम 53,150 रुपए जब्त किया गया।

आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 21(ख) 27(क) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्व थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21(ख) 27(क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी मोहन नगर, एएसआई गुप्तेश्वर यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, आरक्षक- तिलेश्वर राठौर, कोमल सिंह, क्रान्ति शर्मा, पुष्कर दीवान, फारूख खान, खुर्रम बक्श, नरेन्द्र सहारे, तारकेश्वर साहू, चिरंजीव कुमार एवं चन्द्रशेखर यादव की विशेष भूमिका रही।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao April 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी, चार बच्चों को छोड़कर हुई रफूचक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी केवल जीडीपी का आंकड़ा नहीं, बल्कि यह लाखों लोगों को गरीबी से उबारने मूलमंत्र है : डॉ. पीके मिश्रा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?