ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident : तेज बारिश में भिड़े कंटेनर और ट्रक, स्टेयरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Accident : तेज बारिश में भिड़े कंटेनर और ट्रक, स्टेयरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव

By Mohan Rao
Published: June 23, 2023
Share
कबीरधाम में बड़ा हादसा
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच हाइवे पर ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल ट्रक चालक हादसे के बाद स्टेयरिंग में फंस गया था। जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा जिले बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 7 बजे छीरापानी कॉलोनी के सामने तिवारी होटल के पास मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक व कंटेनर की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आपस में चिपक गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला।

हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। विजबिलिटी कम होने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। दोनों चालक घंटों तक अंदर ही फंसे रहे। जबकि दोनों वाहनों के हेल्पर ठीक हैं। कंटेनर को राजस्थान के धौलपुर निवासी चालक सुखबीर सिंह (28) अपने हेल्पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मयंक सिंह के साथ लेकर जबलपुर की ओर से आ रहा था। वहीं ट्रक को जबलपुर निवासी चालक प्रकाश पाठक (36) अपने हेल्पर स्वरूप ठाकुर के साथ रायपुर से जबलपुर के लिए निकला था। हादसे में प्रकाश पाठक की मौत हो गई।

भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल
सीएम बघेल आज दुर्ग-नांदगांव दौरे पर : मां बमलेश्वरी का करेंगे दर्शन, भिलाई में करेंगे अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण
टाउनशिप में चला बीएसपी का बुलडोजर, 70 अवैध दुकानों को किया नेस्तनाबूद
श्री त्रिवेणी तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ पूज्य 105 विवोधश्री माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश: 4 जुलाई को होगी चातुर्मास कलश स्थापना
Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन पंचतत्व में विलीन : बेटियों ने दी मुखाग्नि… अंतिम यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल
Next Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ के दफनाई गई 30 क्विंटल मछली, मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई… जानिए क्या है वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?