ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टाउनशिप में चला बीएसपी का बुलडोजर, 70 अवैध दुकानों को किया नेस्तनाबूद
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टाउनशिप में चला बीएसपी का बुलडोजर, 70 अवैध दुकानों को किया नेस्तनाबूद

By @dmin Published June 15, 2022
Share
टाउनशिप में चला बीएसपी का बुलडोजर, 70 अवैध दुकानों को किया नेस्तनाबूद
टाउनशिप में चला बीएसपी का बुलडोजर, 70 अवैध दुकानों को किया नेस्तनाबूद
SHARE

सड़क पर ग्राहकों की पार्किंग से बिगड़ रही थी यातायात
भिलाई। बीएसपी का टाउनशिप में अवैध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज सेक्टर 2 और सेक्टर 6 को विभाजित करने वाली मस्जिद रोड पर दोनों ओर लगने वाले 70 अवैध दुकानों को जेसीबी चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। अलसुबह हुई इस कार्रवाई के चलते अवैध कब्जा कर दुकान सजाने वालों को विरोध का मौका नहीं मिल पाया।

आज सुबह-सुबह बीएसपी प्रबंधन की तोडूदस्ता और नगर सेवाएं विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सेक्टर- 6 मस्जिद और सतनाम भवन के सामने लगने वाले अवैध दुकानों को हटा दिया है। सुपेला रेलवे क्रासिंग के समीप जेपी चौक के आसपास की अवैध दुकानों को भी हटा दिया गया है। सेक्टर-2 साइड में लगने वाली इन दुकानों को आज सुबह ही हटाया गया। कार्रवाई को दुकानें सजने से पहले ही अंजाम दिया गया। संभावित विरोध का सामना करने मौके पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

दरअसल, टाउनशिप का मस्जिद रोड शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले सुपेला से जुड़ा हुआ है। इस वजह से मस्जिद रोड पर यातायात का अतिरिक्त दबाव रहता है। लगातार दुकानों की संख्या बढ़ रही थी। इसकी वजह से रोड पर जाम की स्थिति निर्मित होती थी। लोग सड़क पर ही वाहन पार्किंग कर सामान खरीदने जा रहे थे। आज सुबह-सुबह रोड जाम और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुपेला चौक से सेक्टर-2 तक जेसीबी द्वारा 70 अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और कोतवाली व भट्टी टीआई सहित भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई चली।

अपनी सीमा में निगम कर चुकी कार्रवाई
बीएसपी के तोड़ू दस्ते ने आज टाउनशिप के जिस सड़क को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है, वह सुपेला रेलवे क्रासिंग होकर कोहका की ओर जाने वाली सड़क से जुड़ी है।? रेलवे क्रासिंग के उत्तर दिशा में अवैध कब्जा रोकने की जवाबदेही नगर निगम की है। हाल ही में निगम प्रशासन ने सुपेला रेलवे क्रासिंग से लेकर नेहरू नगर चौक और फिर राजेन्द्र प्रसाद रोड पर अवैध रूप से लगने वाले संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज बीएसपी के द्वारा अपने आधिपत्य वाले क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने से सेन्ट्रल एवेन्यू पर सेक्टर 5 चौक से जेपी चौक और सुपेला रेलवे क्रासिंग से गदा चौक तक सड़क अतिक्रमण से मुक्त हो गया है।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin June 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार में सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध, ट्रेन पर पथराव, सड़क जाम कर हंगामा बिहार में सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध, ट्रेन पर पथराव, सड़क जाम कर हंगामा
Next Article स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग आगे आएं: सुश्री उइके

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?