ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन पंचतत्व में विलीन : बेटियों ने दी मुखाग्नि… अंतिम यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन पंचतत्व में विलीन : बेटियों ने दी मुखाग्नि… अंतिम यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: June 23, 2023
Share
विधायक विद्यारतन भसीन पंचतत्व में विलीन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का शुक्रवार को रामनगर मुक्तिधाम में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी दिव्या मक्कड़ और शक्ति खेरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, सांसद अरुण साव, विधायक शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकार, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सिहत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल सहित दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

बता दें विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 2 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया था। रायपुर से उनकी पार्थिव देह को भिलाई लाया गया। उनके पार्थिव देह को भिलाई स्थित निवास पर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। वहां इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई नेता पहुंचे। विधायक विद्यारतन भसीन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते दो महीने पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विद्यारतन भसीन का जन्म 27 दिसम्बर 1947 को हुआ था। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। एक ट्रांसपोर्टर होने के साथ ही नगर निगम भिलाई में वे ठेकेदार भी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीति में उनकी किस्मत ने उनका भरपूर साथ दिया। विद्यारतन भसीन को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर का टिकट देकर चौंका दिया था। वे चुनाव जीते और 2005 से 2009 तक भिलाई नगर निगम के महापौर रहे।

इसके बाद 2013 में एक बार फिर भाजपा ने वैशाली नगर विधानसभा से उन्हें उतार का बड़ा दांव खेला और इसबार में वे जीत कर विधायक बने। वर्ष 2015 में विद्यारतन भसीन को फिर से एक बाद महापौर का प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में कांग्रेस की आंधी के बीच दुर्ग जिले से विद्यारतन भसीन एकलौते विधायक थे जिन्होंने अपनी सीट बचा ली। दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी से 18080 वोट से हराया था।

जगदलपुर में रेल यातायात ठप, रेलवे ट्रैक पर लैंड स्लाइड से रद्द हुई कई ट्रेनें… मेंटेनेंस में जुटा रेलवे अमला
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
ट्विटर ID से हटने लगे ब्लू टिक, छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ ही सेलीब्रिटीज के नाम में भी अब नहीं है ब्लू टिक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोसा’ सिल्क की यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन
CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : छत्तीसगढ़ में आसानी से मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट के लिए नहीं लगाना होगा RTO का चक्कर, शुरू हुई नई व्यवस्था
Next Article Accident : तेज बारिश में भिड़े कंटेनर और ट्रक, स्टेयरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?