ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री त्रिवेणी तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ पूज्य 105 विवोधश्री माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश: 4 जुलाई को होगी चातुर्मास कलश स्थापना
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

श्री त्रिवेणी तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ पूज्य 105 विवोधश्री माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश: 4 जुलाई को होगी चातुर्मास कलश स्थापना

By @dmin Published July 2, 2020
Share
Pujya 105 Vivodhshri Mataji's Sangh Mars entered in Shri Triveni Tirtha Sector-6
Pujya 105 Vivodhshri Mataji's Sangh Mars entered in Shri Triveni Tirtha Sector-6
SHARE

भिलाई। आज परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की शिष्या पूज्य 105 विवोध श्री माता जी का ससंघ मंगल प्रवेश श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ। पूज्य श्री माताजी ने आज सुबह श्री मल्लीनाथ जी मंदिर रिसाली से विहार यात्रा शुरू कर ससंघ जैन भवन सेक्टर-6 में चातुर्मास हेतु सुबह 7 बजे मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य श्री माताजी आज अपने गृहनगरी में अपनों के बीच पाकर भावविभोर हो गई। मंगल प्रवेश के दौरान उनका आत्मीय अभिनंदन जैनध्वजा हाथों में लेकर अहिंसा परमो धर्म के जयकारा के साथ भक्तों के मध्य बालिकाओं व महिलाओं ने पाद प्रच्छालन कर किया। श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ में मंगल प्रवेश के दौरान समाज के लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए मास्क लगाए। इस मौके पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर माताजी के आगमन पर स्वागत गान व नृत्य करते हुए वंदामि नमोस्तु कर जयकारा लगाया।

पूज्य माताजी के सानिध्य व अमृत वचनों से भक्तों ने श्री 1008 पाश्र्वनाथ भगवान का मंगल अभिषेक पूजन, शांतिधारा, आरती व पूजन किया। पूज्य माताजी के मंगल प्रवचनों के पूर्व जैन मिलन, जैन ट्रस्ट, श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर सभा के पदाधिकारियों ने परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। जिसमें ज्ञानचंद बाकलीवाल, प्रभात जैन, कपूरचंद छाबड़ा, प्रशांत जैन, दीपचंद जैन, महावीर प्रकाश निगोतिया, अमित अजमेरा, मुकेश जैन, निशांत जैन, एनके जैन, क्षितिज जैन, भारत जैन, प्रमोद नाहर, रवि संजीव कासलीवाल के साथ राजेश जैन, वरुण जैन, सुभाष बाकलीवाल, अशोक निगोतिया, गोल्डी छाबड़ा आदि शामिल रहे। सभी भक्तों ने पूज्य माताजी के त्रिवेणी जैन तीर्थ में चातुर्मास हेतू नमोस्तु करते हुए महिलाओं के साथ श्रीफल अर्पण किया। मंच संचालन मंत्री प्रशांत जैन ने किया।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल के साथ भागचंद जैन व कमलेश विनायके ने बताया कि आज पूज्य विवाध श्री माताजी के ससंघ विहार से लेकर जैन भवन के प्रवचन स्थल तक बहुत ही अनुशासित ढंग से भक्तों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर धर्म लाभ लिया। प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि 4 जुलाई को श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर-6 जैन भवन के प्रांगण में दोपहर 1 बजे पूज्य विवोध श्री माताजी के ससंघ चातुर्मास कलश की स्थापना होगी।

परम पूज्य 105 आर्यिका विवोध श्री माताजी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि यदि आप को किसी का प्रोत्साहन बढ़ाना है और अपने जीवन को मोक्ष मार्ग तक ले जाना है तो जिस तरह आप को मोबाइल की गैलरी में जाकर आप फोटो देखते हैं उसी तरह अपने दिल के दरवाजे को ओपन करते हुए राग द्वेश का भाव मिटाते हुए आपसी भाईचारे के साथ अपनी मन:स्थिति में पाश्र्वनाथ भगवान भगवान के चरणों में आकर बैठ जाएं। जिससे शायद आप भी पारस बन जाओगे। यदि कोई व्यशन से जुड़ा हो तो वह फिजुल खर्ची बंद कर अपने सेहत का ध्यान रखते हुए जीवन जिए। पूज्य माताजी ने कहा कि कोरोना काल में आप सभी सरकार के नियमों का पालन कर इस प्रांगन में सदैव सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क धारण अवश्य करें।

पूज्य माताजी ने कहा कि नैला से विहार करते हुए भिलाई के श्री पाश्र्वनाथ जी मंदिर सेक्टर-6 में हमने प्रवेश किया तो यहां तक विहार कराने में भिलाई के युवा टीम का बहुत बड़ा योगदान, मेहनत और उनकी लगन थी। उन सभी को मेरा बहुत बहुत आशीर्वाद है। पूज्य माताजी के मंगल प्रवेश में अमित अजमेरा, मंत्री प्रशांत जैन, भरत गोधा, निशांत जैन, शिंपी जैन, क्षितिज जैन, राजेन्द्र पाटनी, सुभाष बाकलीवाल आदि भिलाई के युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान महामंत्री प्रशांत जैन ने माताजी को वंदन कर भक्तों से कहा कि इस चमत्कारी पाश्र्वनाथ भगवान के दरबार में सभी लोगों की मन:स्थिति और परिस्थिति ठीक हो जाती है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 2, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One Home, One Tree Campaign: Collector appealed to all for participation वन होम, वन ट्री कैंपेन: कलेक्टर ने सभी संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों से की भागीदारी की अपील
Next Article eight policemen, including CO, martyred and two miscreants killed in encounter with miscreants in Kanpur बड़ी खबर: कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, दो बदमाश भी ढेर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?