ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

By Mohan Rao
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ पवेलियन में दिख रही प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता

रायुपर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा सिल्क साड़ियां, हाथ से बुने वस्त्र, बेलमेटल की कलाकृतियां, जनजातीय आभूषण और वनोपज से तैयार उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। पवेलियन में पहुंच रहे आगंतुक इन उत्पादों को उत्सुकता से देख रहे हैं और खरीदारी में भी रुचि दिखा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनकरी कला को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चांपा और रायगढ की प्रसिद्ध कोसा साड़ियां, आकर्षक डिजाइन वाले हथकरघा वस्त्र, दुपट्टे और अन्य परिधान आगंतुकों को पसंद आ रहे हैं। बिलासा हैंडलूम, शिल्प कुंज, शारदा कोसा और नवयुवक बुनकर सहकारी समिति सहित विभिन्न स्टॉलों पर प्रदेश के कुशल बुनकरों की कारीगरी देखने को मिल रही है। पारंपरिक बुनाई और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल इन वस्त्रों को खास पहचान दे रहा है।

पवेलियन में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बेलमेटल शिल्पकला भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। धातु से निर्मित हिरण, हाथी, पक्षियों और अन्य पशु-पक्षियों की आकृतियां, पारंपरिक सजावटी वस्तुएं तथा जनजातीय आभूषण प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा को दर्शा रहे हैं। इन कलाकृतियों की बारीक कारीगरी और विशिष्ट डिजाइन आगंतुकों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके साथ ही माटीकला, खादी और अन्य पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

वनोपज उत्पादों में दिख रही छत्तीसगढ़ के जंगलों की समृद्धि

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के स्टॉल पर वनोपज आधारित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के अंतर्गत तैयार खाद्य पदार्थ, हर्बल उत्पाद और अन्य प्रसंस्कृत सामग्री आगंतुकों का ध्यान खींच रही है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के स्टॉलों में भी स्थानीय कृषि उत्पादों, मिलेट्स तथा खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी सामग्री को प्रदर्शित किया गया है। इन उत्पादों के माध्यम से प्रदेश की वन संपदा, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीण आजीविका की संभावनाओं को सामने लाया जा रहा है।

VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का रोमांचक 3D अनुभव

छत्तीसगढ़ पवेलियन में आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित कराने के लिए विशेष VR (वर्चुअल रियलिटी) जोन बनाया गया है। यहां आगंतुक छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। वर्चुअल रियलिटी तकनीक के जरिए जलप्रपात की विशाल जलधारा और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को जीवंत रूप में महसूस करने का अवसर मिल रहा है। यह अनुभव आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती के करीब लाने के साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ा रहा है। पवेलियन में वन एवं इको-टूरिज्म से संबंधित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तीरथगढ़ जलप्रपात और प्रदेश के अन्य प्रमुख प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जा रही है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Gustakhi Maaf: सरकार के खिलाफ भारी भरकम आरोपपत्र
अर्थ ऑवर डे: आज ‘अंधेरे ‘ से ‘ रोशन ‘ होगी दुनिया, रात साढ़े आठ बजे एक घंटे के लिए बंद की जाएंगी लाइटें
बड़ी खबर: सरकार ने दिया झटका: जारी किया हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश
भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
Next Article 23 एवं 24 नवम्बर को कांकेर में होगा जिला स्तरीय आयोजन, 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियां तेज, प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया आयोजन स्थलों का निरीक्षण

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?