ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर

By @dmin
Published: October 31, 2020
Share
भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी). भारत और अमेरिकी की बढ़ती नजदीकियां पाकिस्तान को कभी रास नहीं आई हैं। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के भारत दौरे से तिलमिलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक तरह से अमेरिका को चेताया है और कहा कि जम्मू और कश्मीर एक हॉटस्पॉट बन चुका है और यह कभी भी भड़क सकता है। इसलिए अमेरिका को कश्मीर मसले पर निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए। पाकिस्तान के जियो टीवी ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर संग सोमवार को भारत के साथ 2+2 के तीसरे दौर की वार्ता के लिए भारत आए थे, जिस दौरान कई अहम समझौतों पर दस्तखत भी हुए। 

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी है कि यह क्षेत्र एक हॉटस्पॉट है जो  किसी भी समय भड़क सकता है। पाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका से ‘समान’ व्यवहार का आग्रह करता है। ऐसा माना जा रहा है कि इमरान खान का यह बयान कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के संदर्भ में है। 

जर्मन मैग्जीन के साथ बातचीत में इमरान खान ने कहा कि अमेरिका को यह लगता है कि भारत इस क्षेत्र में चीन के प्रभाव को सीमित कर सकता है, मगर यह कोरी कल्पना है। इमरान ने कहा कि इस्लामाबाद अमेरिका से भारत के संबंध में विशेष रूप से कश्मीर मसले पर समान ट्रीटमेंट की अपेक्षा करता है।

भारत-अमेरिकी की दोस्ती से पाकिस्तान को ऐसी मिर्ची लगी कि उसने भारत को पड़ोसी देशों के लिए खतरा बता दिया। इमरान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘भारत अपने पड़ोसी देशों मसलन चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका के लिए खतरा है, यहां तक कि हमारे लिए भी।’ इमरान ने भारत पर आरोप लगाया कि यह उपमहाद्वीप में सबसे चरमपंथी नस्लवादी सरकार है। यह 1920 और 30 के दशक में नाजियों से प्रेरित एक फासीवादी राज्य है।

कश्मीर के संदर्भ में इमरान खान ने कहा कि यह क्षेत्र एक हॉटस्पॉट है, जो किसी भी समय भड़क सकता है। इसलिए दुनिया के सबसे मजबूत देश अमेरिका से हम यह उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जो भी राष्ट्रपति बने, उसे यह मसला सौंपा जाए। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लेखन को पढ़ें, उन्होंने हिटलर की खुलकर प्रशंसा की है। नाजियों ने यहूदियों से छुटकारा पाना चाहा और आरएसएस मुसलमानों के भारत से छुटकारा चाहता था। 

कार्यकर्ताओं को शाह की नसीहत,- ‘रूठे फुफाओं’ को मनाने की बजाए जमीन पर काम करें…
वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय
अविश एडुकाम की “अविश एडुफेस्ट 2023” प्रदर्शनी 20 मई को, स्टूडेंट्स को मिलेगी बेस्ट नॉलेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 2 हजार के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1718 नए केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?