ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति

By Poonam Patel
Published: November 17, 2026
Share
पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ
पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ
SHARE

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के अबंधित अनुदान से इन कार्यों को कराने की अनुमति दी है। इनमें पेयजल पाइपलाइन का विस्तार, सीमेंट-कंक्रीट सड़कों और नालियों का निर्माण, पैदल पथ और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने’ विकास कार्यों की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि  “पेयजल पाइपलाइन के विस्तार से लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। सड़कें और पैदल पथ बनने से आवागमन आसान होगा और नालियों के निर्माण से जल निकासी बेहतर होगी। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, नागरिकों को रोजमर्रा में सहूलियत होगी और चिरमिरी शहर का स्वरूप भी निखरेगा।”

पेयजल व्यवस्था के तहत वार्ड क्रमांक 8 के कोरिया कॉलरी क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के सामने से काली मंदिर तक मुख्य पाइपलाइन के विस्तार के लिए 49.87 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 6 के गंगाधर तिलक वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन विस्तार के लिए 28.60 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 10 के हल्दीबाड़ी में 15 लाख रुपये की अनुमति मिली है।

वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच सीमेंट-कंक्रीट सड़क और आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 47.80 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 8 में मुख्य मार्ग से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण के लिए 9.86 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 31 के गोदरीपारा में कोठारी मैदान के पास मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 9.90 लाख रुपये की अनुमति मिली है। बड़ा बाजार क्षेत्र में तालाब तक पैदल पथ और तालाब की सुरक्षा दीवार का निर्माण भी कार्ययोजना में शामिल है।

संचालनालय ने नगर निगम को सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक तकनीकी, प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य कराने तथा गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

CG Elections 2023 : अरुण के सामने बौने साबित हुए सारे दावेदार, इस बार लगा सकते हैं जीत की हैट्रिक!
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 161 नए मामले, कोई मौत दर्ज नहीं
Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
भोले बाबा की बाराती बनकर भिलाई आएंगे पूर्व गृहमंत्री पैकरा और अमर अग्रवाल… दया के आमंत्रण को स्वीकारा
महिला की हत्या कर भिलाई के मरोदा स्टेशन के पीछे फेंका, सिर और शरीर पर चोट के निशान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर सख्ती, डीपीआई छत्तीसगढ़ के 19 जिलों के डीईओ का रोका वेतन
Next Article अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?