ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सरकार के खिलाफ भारी भरकम आरोपपत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सरकार के खिलाफ भारी भरकम आरोपपत्र

By Om Prakash Verma
Published: September 3, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
1970-80 के दशक तक परीक्षाओं में वर्णनात्मक प्रश्न ही ज्यादा पूछे जाते थे। कहा यह भी जाता था कि जितने पन्ने भरोगे, उतने ज्यादा अंक मिलेंगे। यहां तक कहा जाता था कि कापियों को जांचने वाला पहले उसे हाथ में उठाकर अंदाजे में तौलते हैं और फिर प्राप्तांक भर देता हैं। कुछ परीक्षार्थी इतने शरारती होते थे कि उत्तर के आरंभ में प्रश्न को ही तोड़ मरोड़कर दोहरा देते थे और फिर किसी फिल्म की स्टोरी लिख देते थे। कुछ लोग ज्यादा पन्ने भरने के लिए एक-एक लाइन छोड़कर बड़ा-बड़ा लिखते थे। आज भी ऐसे कई परीक्षार्थी मिल जाएंगे तो उत्तर पुस्तिका को भरने और सजाने में महारत रखते हैं। इन्होंने भले ही सभी प्रश्नों के जवाब गलत दिये हों पर इनकी प्रस्तुति ऐसी होती है कि परीक्षक बिना नंबर दिये नहीं रह पाता। इसलिए ऐसे परीक्षार्थी भी बड़ी संख्या में उत्तीर्ण हो जाते हैं। जब यह मुसीबत बड़ी हुई तो इसका काट ढूंढी गई। परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ सवाल ज्यादा पूछे जाने लगे। इसकी जांच में भी धांधली हुई तो ओएमआर शीट का चलन प्रारंभ हुआ। कापियां जांचने का काम कम्प्यूटर के हाथों में चला गया। इंसानों की विश्वसनीयता पर यह पहला बड़ा हमला था। परीक्षार्थियों के साथ-साथ यह परीक्षक और उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वालों की योग्यता और नीयत को कलंकित करने वाला था। इसलिए राजनीति की पाठशाला को इस परिवर्तन से मुक्त रखा गया। यहां आज भी वर्णनात्मक शैली ही अपनाई जाती है। लोग आज भी अल्लम-गल्लम लिखकर पास हो जाते हैं। ऐसे परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका को सजाना खूब आता है। भाजपा के आरोपपत्र का भी यही हाल है। दरअसल, पिछले एक दशक से यह पार्टी केवल नेहरू-गांधी पर ही रिसर्च कर रही है। खुद अपने काम-काज पर वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं देती। वह भूल जाती है कि यह भी सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता के सवालों का जवाब दे। इसलिए जब आरोप पत्र तैयार करने की बात आई तो नए सिरे से मंथन शुरू करना पड़ा। सबकुछ लिख लेने के बाद भी वह ज्यादा प्रभावकारी नहीं लग रहा था। तब उसमें कार्टून और कैरीकेचर डाले गए। जब इससे भी बात नहीं बनी तो आरोप पत्र पेश करने वाले बड़बोले ने कहा कि आरोप यहीं खत्म नहीं हो जाते। जब उनकी सरकार आएगी तो वो घोटाला करने वालों को उलटा लटकाकर फिर सीधा करेंगे। इसका मतलब चाहे जो भी होता हो, जनता को इस तरह के डायलॉग बी-ग्रेड की फिल्मों में ही सुनने को मिलते हैं। देश की नब्ज समझने का दावा करने वालों को, काश! पता होता कि बी-ग्रेड फिल्मों को बी-ग्रेड कहते ही इसलिए हैं कि उसके ज्यादा लेवाल नहीं होते। उनका ऐसा कहना, कांग्रेस के इन आरोपों की ही पुष्टि करता है कि ईडी और आईटी लोगों को उलटा लटकाती हैं। ऐसा तो फिल्मों में विलेन करता है। फिर अंजाम क्या होता है, सब जानते हैं।

अदाणी फाउंडेशन ने किया रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन
3 घण्टों की मूसलाधार से शहर में जगह जगह जल भराव, छाता लेकर निकले विधायक वोरा, व्यवस्था बढ़ाने दिए निर्देश
Big Breaking : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
नए कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता, लेकिन सामाजिक सुरक्षा की जरूरत: IMF
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Next Article ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, अनुपपुर से पेंड्रा लौटते हुआ हादसा…. पिता पुत्र सहित चार थे सवार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?