जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। दरअसल यहां एक किशोरी अचानक जलप्रपात के टॉप पर पहुंची और 100 फीट की ऊंचाई से कूद गई। बाहर लोग चिल्लाते रहे लेकिन किशोरी ने किसी की नहीं सुनी और कूद गई। किशोरी के कूदने के बाद लोग अफसोस करते रहे लेकिन अचानक यह देख हैरान रह गए कि इतनी तेज बहाव व गहराई के बावजूद युवती तैरकर बाहर निकल गई। इसके बाद उसने जो बताया वह हैरा करने वाला निकला। किशोरी ने बताया कि उसके पैरेंटस मोबाइल इस्तेमाल करने नहीं देते इसलिए वह नाराज थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि लोहंडीगुड़ा में रहने वाली नाबालिग लड़की ने यह कारनामा किया। दरअसल किशोरी को उसके माता पिता मोबाइल चलाने से टोकते थे और इसके कारण डांट भी लगा दी। इसके बाद नाराज होकर लड़की चित्रकोट जलप्रपात पहुंच गई। जब वह वाटरपॉल के टॉप पर खड़ी थी तो लोक उसे आवाज दे रहे थे। काफी देर तक वह वॉटरफाल के ऊपर ही खड़ी रही और देखती रही और अचानक उसने छलांग लगा दी। किशोरी को इतनी ऊंचाई से लड़की को कूदते देखकर लोगों की चीख निकल गई। वह लोग काफी घबरा गए।
इसके बाद वॉटरफॉल के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात जवान भी वॉटरफाल की ओर दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। इससे पहले की जवान कुछ करते अचानक किशोरी तैरकर बाहर आती दिखाई दी। तेज बहाव के बीच किशोरी किसी तरह से बाहर निकली। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पैरेंट्स से नाराज थी। वे मोबाइल नहीं देते थे, इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की। पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिक किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों को भी समझाइश दी गई।




