ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण, निकली भव्य शोभायात्रा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण, निकली भव्य शोभायात्रा

By Mohan Rao Published May 11, 2024
Share
परशुराम जयंती पर प्रतिमा का अनावरण
SHARE

भिलाई। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शुक्रवार संध्या खुर्सीपार में उनकी विशालकाय प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं अतिथियों के करकमलों से आज परशुराम जी की भव्य विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात परशुराम चौक से न्यू खुर्सीपार श्री परशुराम धाम तक भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विस अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और भगवान श्री परशुराम जी का जन्मदिवस है। उन्होंने भगवान परशुराम की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि एक बार इनके पिता ने इनकी माता की हत्या करने के लिए कहा और भगवान परशुराम ने अपनी माता की हत्या कर दी। तो पिता ने उनसे कहा कि कोई वर मांगो तो परशुराम जी ने वर मांगते हुए कहा कि आप मेरी माता को जिंदा कर दें। इस तरह भगवान परशुराम ने पितृ भक्ति औऱ मातृ भक्ति दोनों का परिचय दिया। उन्होंने हमेशा ज्ञान की शक्ति के बारे में बताया कि ज्ञान देना और ज्ञान लेना ये हमारा मूल धर्म और ज्ञान की शक्ति आज से पुरातन काल में भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी, आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि आज भी काम करने वालों का वर्गीकरण चार ही वर्ग में है। क्लास वन अफसर, क्लास टू अफसर, क्लास थ्री एम्पलाई और क्लास फोर एम्पलाई, इन चार के अलावा कोई वर्ग है क्या? चार ही वर्ग में आज सारे कार्यों का वर्गीकरण हुआ है और अपने यहां चार का तो बहुत महत्व है। उसमें जाएंगे तो चार धर्म हैं, चार वर्ण हैं, चार आश्रम है। इन चार हमारे तन, मन, बुद्धि, आत्मा है, चार हमारे कर्तव्य हैं। यह भिलाई जो लघु भारत है, जहां देश के कोने कोने से हम सब के पिता लोग यहां अपने मेहनत पसीने से इस भिलाई स्टील प्लांट को खडा किया और इस भिलाई के कारण पूरे राज्य ने देश की आर्थिक शक्ति में बड़ा योगदान देने का कार्य भिलाई ने किया जो श्रम शक्ति का संगठित करके उसमें भी आज के युग में जो इकोनोमी युग चल रहा है, जो अर्थ युग चल रहा है।

ज्ञान की शक्ति को नकार नहीं सकता
श्री पाण्डेय ने कहा कि ज्ञान की शक्ति को कभी भी कहीं कोई नकार नहीं सकता। दुनिया में हमारे तमाम अंगों का प्रत्यारोपण बताया दिया गया है, लेकिन बुद्धि का अभी तक प्रत्यारोपण करते हुए किसी ने नहीं देखा। ब्राह्मणत्व का मतलब है सत्य के लिए साहस रखना। ब्राह्मणत्व का मतलब है वेद भी है। लोग आपके चरणों में ऐसे नहीं आते हैं, चरण में तब आते हैं जबकि आचरण आपका वैसा चरण आचरण होगा। लोग चरण में आ जाते हैं और इसलिए हमारे पूर्वजों के चरणों में बड़े बड़े राजा जो भिक्षाटन करते थे, उनके चरणों में अपनी अगर पगडी रखते थे तो उनका आचरण ऐसा था। उनके पास ज्ञान की शक्ति वैसी थी और आज भी ज्ञान की शक्ति की महत्ता को कोई दुनिया में कम नहीं कर सकता।  कार्यक्रम को वित्त आयोग निगम के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

एक वर्ष पूर्व लिया गया था प्रतिमा स्थापना का संकल्प
पार्षद एवं परशुराम सेवा समिति के संयोजक पीयूष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के दिन ही खुर्सीपार आईटीआई के पीछे परशुराम चौक की स्थापना की गई थी, साथ ही यहां पर भगवान की विशालकाय प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया गया था। जिसके पश्चात इस वर्ष यहां पर भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा का आज भव्य रूप से अनावरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालओं के साथ परशुराम धाम न्यू खुर्सीपार के लिए सोभायात्रा निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंच पर विशेष रूप से शिक्षाविद आईपी मिश्रा, राममिलन दुबे, प्रभुनाथ मिश्रा, यूके दीक्षित, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय, विजय शर्मा, मधुसूदन शर्मा, डॉ. दीप चटर्जी, केके झा आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao May 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
Next Article जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?