बुलंदशहर। बारिश के मौसम के कहीं राहत है तो कहीं तबाही का मंजर है। इसी कड़ी में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। हादसे के बाद चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। जिला प्रशासन जेसीबी की मदद से राहत कार्य में जुटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। हादसे में राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता, कुलदीप और धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि हुई है। अभी भी मलबे में कई लोग दबे हैं और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मलब हटाने का काम किया जा रहा है।




