ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत ने चौथे टी-20 में आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

भारत ने चौथे टी-20 में आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

By Mohan Rao
Published: November 6, 2025
Share
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में हराया
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। इसके साथ की भारत सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। यह इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 37 रन का है, जो भारत ने 2016 में एडिलेड में बनाया था। इससे पहले तीसरे टी-20 मैच में भी भारत ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था।

गोल्ड कोस्ट में गुरुवार को टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव 20 और शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक विकेट मिला।

168 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले। मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने नाबाद 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भी अक्षर पटेल कमाल दिखाया और 20 रन देकर दो विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीत लिया। इसके बाद तीसरे व चौथे मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर 2-1 की बढ़त बना ली है।

Breaking News : दशहरा उत्सव देखने गया परिवार, सूने मकान में हो गई सेंधमारी, एक माह बाद पकड़ाए आरोपी
छत्तीसगढ़ में युवती ने लाइव आकर लगाई फांसी, 21 लोगों ने देखा वीडियो… जांच में जुटी पुलिस
पीएम सूर्यघर योजना : ग्राम दौजरी के रितेश चंद्रवंशी के घर की छत पर लगा सोलर पैनल, बिल से राहत, हो रही अतिरिक्त आय
छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है रिकवरी दर, पिछले एक हफ्ते में 16,649 मरीज स्वस्थ… अब तक 1.43 लाख लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, 5 नवम्बर को नवा रायपुर में सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, आज रिहर्सल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मीटर रनिंग में भिलाई के एथलीट गंगेश्वर को तीसरा स्थान
Next Article ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए पदक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?