बालोद Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को बढ़ा हादसा हो गया। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहगांव के पास स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई और कार में सवार तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वहीं मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। डौंडीलोहरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डौंडी लोहारा से दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम सहगांव मोड़ पर सोमवार दोपहर दो बजे मारुति स्विफ्ट गाड़ी नम्बर CG 24 N 6337 अनियंत्रित होकर पलट गई। मारूति मे सवार लोग राजनांदगांव से दल्ली राजहरा की ओर जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पहले सूचना बोर्ड से टकराई और पलटते हुए बांस के पेड़ से टकरा गई। हादसे में जगजीवन तिवारी की मौत हो गई है।
इसके अलावा कार चला रहे त्रिलोक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा दो अन्य नैतिक जैन व अमन जैन भी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक जैन को डौंडीलोहारा अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।




