कीव (एजेंसी)। कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढऩे की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोडऩे या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।
खारकीव में 21 यूक्रेनियों की मौत
खारकीव में एयरट्रूपर्स उतारने के बाद रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। अस्पताल पर हमले के बाद खारकीव से एक और बड़े धमाके की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं 112 लोग घायल हुए हैं।
जंग के बीच सात लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
कीव पर कब्जे को लेकर छिड़ी जंग में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। राजधानी कीव से सामने आईं ट्रेनों में भीड़ की तस्वीर डराने वाली हैं। इस बीच सामने आई रिपोट्र्स के मुताबिक, अब तक करीब सात लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में रहने लगे हैं। यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
रोमानिया और हंगरी रवाना हुए भारतीय वायु सेना के विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए भारतीय वायु सेना के लिए दो विमान रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हो गए। इन दोनों विमानों ने हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी।
https://twitter.com/ANI/status/1498872593323282436?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1498872593323282436%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Fworld%2Frussia-ukraine-war-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-kyiv-attack-joe-biden-state-of-the-union-address-nato-news-in-hindi





