ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल
बड़ा हादसा: केंद्री गांव बना हादसे का केंद्र, 6 महिलाओं की मौत, 4 घायल
SHARE

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई से राजिम पुन्नी मेला जा रहीं थी महिलाएं
मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है, और इस घटना से भिलाई में शोक की लहर है

भिलाई। रायपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजिम पुन्नी मेला देखने जा रहीं महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। रायपुर जिले के अभनपुर से लगे केंद्री के पास जायलो निर्माणाधीन सड़क के डिवाइडर पर जा टकराई। सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं और ड्राइवर घायल हैं। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं समाचार छपे जाने तक खबर आ रही है कि कार ड्राईवर की भी मौत हो गई है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के सुभाष नगर निवासी 9 महिलाएं बुधवार सुबह पुन्नी मेले में शामिल होने जायलो कार से राजिम जा रही थीं। रायपुर के आगे अभनपुर के केंद्री गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं कार की स्पीड अधिक थी, जिससे दुर्घटना हुई। कार में सवार सभी को गंभीर चोटें लगी। घटना स्थल पर चार महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 महिलाएं और ड्राइवर को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे भिलाई शोक की लहर है।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक
हादसे में मृतक महिलाओं में सुचिता साहू (65 वर्ष), काजल (60 वर्ष), सविता दास (65 वर्ष), रीना चौधरी (75 वर्ष), रीना दास (75 वर्ष) व अर्चना मोला (40 वर्ष) शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। एक साथ छह महिलाओं की मौत से भिलाई स्थित महिलाओं के निवास में मातम पसर गया है। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे में 6 महिलाओं की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम ने घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

आर्टकॉम की मुहीम ‘हर आँगन एक पेड़’ के तहत किया गया वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
गरूड़ एप में एंट्री पूरी करने पर बीएलओं को मिलेंगे पांच सौ रूपए
बिना अनुमति दुर्ग में चक्काजाम पड़ गया भारी, पुलिस ने पांच को आरोपियों भेजा जेल
बड़ी खबर: कार में लगी आग, जिंदा जल गया कार सवार… पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को राज्यपाल ने किया संबोधित
Next Article 2 दिन से प्लास्टिक के डिब्बे में फंसा रहा तेंदुए का सिर, मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर….

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?