ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में बाबा की बारात : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, भूत-पिशाच संघ जमकर झूमे भक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में बाबा की बारात : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, भूत-पिशाच संघ जमकर झूमे भक्त

By Mohan Rao
Published: February 19, 2023
Share
शिव की बारात
SHARE

भिलाई। महाशिवरात्रि के दिन भिलाई शहर में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा बाबा की भव्य बारात निकाली गई। भगवान शिव की बाराम भूत-पिशाच के साथ ही पागल बाबा का औघड़ नृत्य प्रमुख आकर्षण रहा। वहीं कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने शिरकत इसमें चार चांद लगा दिए। हजार भक्तों, भूत-पिशात व शिवगणों के साथ निकली बारात गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। एक नहीं बाबा बारात ने दो-दो विश्व रिकार्ड बना दिए। कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को सर्टिफिकेट भी दिया।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बारात की शुरुआत इंदिरा नगर हथखोज स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर निकाली गई। यहां से निकलकर बारात ट्रांसपोर्ट नगर रोड से कैनाल रोड होते हुए बोल बम चौक, नंदी तिराहा होते हुए जोन 1 व जोन 2 एप्रोच रोड से निकलकर दुर्गा मंच जोन 2 में समाप्त हुई। दुर्गा मंच पर शिव पार्वती का सांकेतिक विवाह कराया गया और विशाल भोग भंडारा हुआ। हजारों लोगो ने यहां पर भोलेबाबा का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा की बारात में जहां हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए वहीं इसका स्वागत करने कैनाल रोड के दोनों छोर पर भक्तों का तांता लगा रहा।

मंच पर बैठे अतिथि

केनाल रोड के जीरो प्वाइंट पर हुआ भव्य कार्यक्रम
बाबा की बारात जैसे ही कैनाल रोड के जीरो प्वाइंट पर खुर्सीपार पहुंची वहां भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां पर बड़ा मंच बनाया गया जहां अतिथियों का स्वागत किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुई। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सासंद सरोज पाण्डेय सहित कई दिग्गज कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। बारात में न सिफ भिलाई शहर के बाल्कि आसपास के जिलों व अन्य प्रदेश से भी भक्त शामिल हुए।

शिव की बारात में झांकी

देशभर की 151 झांकियां हुई शामिल
बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा बाबा की बारात का यह 15 वां साल है। हर साल इसकी भव्यता बढ़ती ही जा रही है। इस वर्ष बारात में 151 झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। इन झांकियों में दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, जांजगीर चांपा, जगदलपुर, कांकेर के साथ ही आंध्र प्रदेश, केरल, पंजाब, उत्तरप्रदेश की झांकिया भी शामिल की गई। शिव पार्वती, देवगण, भूत-पिशाच, असुर व अघोरियों के रूप शिव की बारात की भव्यता देखी ही जा सकती थी। झांकियों में राम रथ, राम रावण युद्ध, गंगा अवतरण, भोले बाबा का अघोरी रूप, भूतों की मंडली, भगवान गणेश द्वारा मातृ-पितृ पूजन, त्रिदेव (ब्रह्मा-विष्णु-महेश) के दर्शन हुए। झांकियों के साथ भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग भी आकर्षण का केन्द्र रहा।

अघोरी के रूप में दिखे हरियाणा के पगला बाबा
शिव की बारात में इस बार हरियाणा से आए पगला बाबा को देखने लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। हरियाणा में मलंग बाबा पगला बाबा के नाम से प्रसिद्व है। वे अघोरी शिव के रूप में दिखे और उनके साथ भूत पिशाच की बड़ी संख्या में दिखे। अघोरी शिव के रूप में पगला बाबा ने शिव तांडव का नजारा पेश किया। नरमुंड़ों की माला पहले अघोरी पगला बाबा अलग ही रंग में नजर आ रहे थे। इसके अलावा अन्य प्रदेशों से पहुंची झांकियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर अपनी प्रस्तुति दी। बारात के दौरान भीड़ को संभालने में भी सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 38,792 नए केस…. 624 की मौत
मंगली दीदी बनीं महिलाओं की प्रेरणा, टमाटर की लालिमा ने सँवारा जीवन : 50 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर
मुख्यमंत्री ने कू्रज बोट में बैठकर किया नौका विहार: कहा- प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये
48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की बुआई
CG Crime : केमिकल हमले का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, हत्या की नीयत से किया था व्यापारी पर हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
Next Article Big News: नाम और चुनाव चिन्ह के लिए 2000 करोड़ की डील, संजय राउत दावा-सबूतों के साथ जल्द करेंगे खुलासा Big News: नाम और चुनाव चिन्ह के लिए 2000 करोड़ की डील, संजय राउत का दावा-सबूतों के साथ जल्द करेंगे खुलासा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?