ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ऑटो चोर गिरोह पकड़ाया, चोरी के बाद पुलिस को चकमा देने कहीं भी खड़ी कर देते थे चोरी का ऑटो
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ऑटो चोर गिरोह पकड़ाया, चोरी के बाद पुलिस को चकमा देने कहीं भी खड़ी कर देते थे चोरी का ऑटो

By Mohan Rao Published March 24, 2023
Share
SHARE

भिलाई। बाइक चोर तक तो ठीक था लेकिन कोई पूरी ऑटो ही पार कर दे तो क्या कहेंगे। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे ही चोर गिरोह को पकड़ा है जो लीक से हटकर बाइक की जगह ऑटो रिक्शा चुराते थे। जेवरा सिरसा व कुम्हारी पुलिस के साथ एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल चार ऑटो बरामद किया गया है जिसकी बाजार में करीब 6 लाख रुपए कीमत है।

जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आरोपियों की धरपकड़ का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में पुलिस की अलग अलग टीमें चोरों पर निगरानी रखी हुई थी। इस दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि तिरंगा चौक खुर्सीपार निवासी करन चौधरी ने ऑटो चुराया है और उसे सवारी ऑटो के रूप में उपयोग कर रहा है। सूचना पर करन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने सहयोगी साथी आसिफ अली व अपने दोस्त अशोक मौर्य की ऑटो सीजी 07 बी.डब्ल्यू 9552 में घूम-घूमकर रेकी करते थे।

तीनों ने मिलकर माह जुलाई 2022 में कुम्हारी से 01 ऑटो रिक्शा, माह दिसम्बर 2022 में सोमनी राजनांदगांव से 01 ऑटो रिक्शा एवं 22 मार्च 2023 को जेवरा सिरसा से 01 ऑटो रिक्शा चोरी किये है। जिसका नम्बर प्लेट बदलकर सवारी ऑटो के रूप में उपयोग करते थे और रात्रि के समय ऑटो को भीड़ भाड़ वाले इलाके में खड़ी कर देते थे। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 ऑटो सहित 3 नग चोरी की गई ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र महरिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, डी प्रकाश, राकेश अन्ना, नितिन सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Mohan Rao March 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धनोरा और उमरपोटी पंचायत अब होंगे रिसाली निगम का हिस्सा, एमआईसी में प्रस्ताव पर लगी मुहर
Next Article खुर्सीपार मंडल में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान, मंजू मिश्रा बनी महामंत्री

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?