ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना

By Mohan Rao
Published: March 9, 2026
Share
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 171 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में नौ तस्कारों  को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को तेलंगाना राज्य ले जा रहे थे।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उल्लूर घाटी चिल्लामरका के जंगल मार्ग से गाय, बैल और बछड़े ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही भोपालपटनम थाना टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान मवेशियों को ले जाते हुए नौ आरोपियों को पकड़ा गया।  पुलिस जांच में आरोपियों के पास पशुओं के स्वामित्व या परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 कृषिक पशु बरामद किए गए। इनमें गाय, बैल और बछड़े शामिल थे। बरामद सभी मवेशियों को नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में सुरक्षित रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में थिपनपल्ली संजीव, हटकर राजू और कटकुरी मजनू तेलंगाना के निवासी हैं। विनोद नारायण झाड़े, व्यक्ति गोडया दुर्गे, व्यक्ति राजीग्या दुर्गे, प्रवीण शंकर दुर्गे और अक्षय अजमेरा महाराष्ट्र के हैं। अशोक गुगलेम बीजापुर, छत्तीसगढ़ का निवासी है। कुल तीन आरोपी तेलंगाना से, पांच महाराष्ट्र से और एक बीजापुर छत्तीसगढ़ से हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया है।

Assembly Elections : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखे किसे कहां से मिला टिकट
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : लाल बहादुर नगर बनेगा नगर पंचायत, सरकारी इंगलिश मीडियम स्कूल की भी घोषणा
तनाव के बीच भड़के ट्रंप, कहा- ईरान कभी नहीं हासिल कर पाएगा परमाणु हथियार
इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बेहतर बनाने अच्छे स्कूलों का करें भ्रमण…. कलेक्टर ने प्राचार्यों व निकाय के अधिकारियों को दिये संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्वाचित, सीएम साय ने दी बधाई
Next Article मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि बढ़ाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?