ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित
एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। इसी बीच टीकाकरण सें संबंधित एनटीएजीआई के अध्यक्ष डॉ. एन के अरोड़ा ने कहा कि कोर्बिवैक्स वैक्सीन सुरक्षित है। ये अन्य वैक्सीनों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी बनाता है।

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने कुछ शर्तों के अधीन 12 से 18 वर्ष की आयु के लिए जैविक ई के कोविड-19 वैक्सीन, कार्बेवैक्स को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की है।

कोर्बिवैक्स के इमरजेंसी इस्तेमाल के मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के चेयरमैन का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि प्रोटीन सबयूनिट टीके सुरक्षित टीके हैं। इनसे इम्युनोजेनेसिटी बहुत अच्छी है। वहीं अन्य टीकों जैसे वेक्टर वैक्सीन या एमआरएनए वैक्सीन की तुलना में इसके रिएक्शन कम है। इस टीके के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात है कि अन्य वेक्टर वैक्सीन की तुलना में अधिक एंटीबॉडी बनाता है।

डेल्टा पर ज्यादा असर करती है कोर्बिवैक्स
एनटीएजीआई के चेयरमैन ने आगे बताया कि कोर्बिवैक्स को प्रोटीन सब यूनिट कहा जाता है। हेपटाइटिस बी की वैक्सीन भी प्रोटिन सब यूनिट वैक्सीन का एक उदाहरण है।कोर्बिवैक्स के उत्पादन में बहुत कम लागत लगी है। वहीं यह महंगी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ओमीक्रोन की तुलना में डेल्टा पर ज्यादा असर करती है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देश के केंद्रीय दवा प्राधिकरण द्वारा जल्द ही दो खुराक वाली वैक्सीन कार्बेवैक्स को अंतिम मंजूरी देने की उम्मीद है। जिसके बाद कार्बेवैक्स का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

क्या है कोर्बिवैक्स टीके की खासियत?
कोर्बिवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है।

सरकार खरीद रही 30 करोड़ खुराक
बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। इनकी खरीदी का आर्डर अगस्त 2021 में दिया गया था। बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बिवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।

हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
बिहार में बड़ा हादसा: दानापुर में 18 लोगों से भरी पिकअप गंगा में गिरी, 9 लोगों के शव बरामद… बाकी की तलाश में जुटे राहत दल
दुर्ग जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डों की ईवीएम कमीशनिंग 7 फरवरी को
जशपुर के तिहरे हत्याकांड का खुलासा : तलवार व हथौड़े से वार कर की गई थी हत्या, 9 दिन बाद पकड़ में आए आरोपी
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश, राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश, राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न
Next Article विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?