Raipur

Latest Raipur News

CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए राजनीतिक दलों का अभियान उफान पर है। भाजपा के चुनाव अभियान को गति देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का दौरा तय किया गया है, वहीं कांग्रेस से…

छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को देनी होगी अब ज्यादा कीमत… देखें आपकी पसंदीदा ब्रांड पर कितने बढ़े दाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अप्रैल यानि सोमवार से नई आबकारी नीति लागू कर दी है। नई आबकारी नीति के तहत पौव्वा, अद्धा और बोतल पर कीमतें बड़ा दी गई हैं। सरकार ने यह बढ़ोत्तरी 10 रुपए से लेकर 140 रुपए तक की है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के…

CG Politics: साहू-कुर्मी से पार पाना बड़ी चुनौती! बिलासपुर की सामान्य सीट पर दोनों दलों ने उतारे ओबीसी प्रत्याशी

सामाजिक मतदाताओं की एकजुटता से तय होगा भाजपा जीतेगी या कांग्रेसरायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को चुनौती देना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती रहा है। इस सीट पर 1996 के बाद से भाजपा को हराया नहीं जा सका है। हालांकि इस बार कांग्रेस ने जातीय…

दिल्ली के टेनिस कोच की रायपुर में मौत, खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देते समय पड़ा दिल का दौरा

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आए टेनिस कोच को दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत को दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान टेनिस कोर्ट में ही उनकी मौत हो गई।…

आज टैक्स भरने का आखरी दिन: शाम तक खुले रहेंगे सभी काउंटर… कल से 6 प्रतिशत ज्यादा वसूलेगा निगम

रायपुर। संपत्तिकर जमा नहीं करने वालों से नगर निगम 1 अप्रैल से 6 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ वसूलना शुरू करेगा। बिना किसी अधिभार के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है। पिछले दो-तीन दिनों से रोजाना 3 से 4 करोड़ रुपए राजस्व जमा हो…

सीएम के साथ फोटो खिचवाने की मांग लेकर जनसभा में तख्ती लेकर पहुंची मासूम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

रायपुर। मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है। यही मांग लेकर हाथों में तख्ती थामे मासूम बच्ची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा में पहुंची। फिर क्या था सभा में मौजूद सभी लोगों की नजर उस प्यारी से बच्ची पर टिकी की टिकी रह गई। सीएम साय भी…

CG Politics: महतारी या न्याय… फैसला करेंगी महिलाएं! आधी आबादी के फैसले से तय होंगे छत्तीसगढ़ में लोकसभा के नतीजे

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। महतारी वंदन योजना की अपार सफलता के बाद कांग्रेस ने भी नारी न्याय योजना की गारंटी देते हुए महिलाओं का दिल जीतने की कोशिश शुरू की है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मोदी की गारंटी के रूप में महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को…

आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब माफियाओं पर एक्शन, वाहन सहित दो गिरफ्तार

जीपीएम। अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वाले व्यक्तियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने दो प्रकरणों में 56 लीटर कच्ची महुआ शराब और 585 किलोग्राम महुआ वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले…

CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन

बिलासपुर। लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। जगदीश कौशिक ने अनशन खत्म कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कही। नामांकन से…

NSUI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव, सरगुजा के प्रतीक बने राष्ट्रीय सचिव

बलरामपुर/रामानुजगंज। एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया। लोकसभा चुनाव के पहले एनएसयूआई द्वारा देशभर में आठ महासचिव और 21 सचिवों की नियुक्ति की गई है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से पहली बार छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी…

पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस जब कैदी को कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जा रही थी तभी कैदी ने पुलिस को चकमा देकर…

Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार…

Loksabh Election: पहले चरण के लिए बस्तर में शुरू हुआ महासंग्राम

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सिर्फ बस्तर का रण होना है। नामांकन दाखिले की मियाद पूरी हो चुकी है। तय है कि बस्तर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा महासंग्राम होगा। बीजेपी ने महेश कश्यप पर दांव लगाया है तो कवासी लखमा कांग्रेस के लिए ताल…

CG Politics: फैक्टर देखकर मिलती रही है टिकट, महिलाओं को नहीं मिल पाया आनुपातिक प्रतिनिधित्व, इस बार भाजपा से 3 और कांग्रेस से 2 महिलाओं मैदान में

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 4 लोकसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में दोनों ही प्रमुख दलों ने महिलाओं को टिकट सिर्फ फैक्टर और जातीय समीकरणों के आधार पर दिए। आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं को आनुपातिक प्रतिनिधित्व भी नहीं…

स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्ती : वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 10 बाइकर्स पर की कार्रवाई, मंगवाई माफी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों स्टंटबाज बाइकर्स गैंग का खतरा है। राजधानी की सड़कों पर स्टंट करते तेज रफ्तार बाइक सवारों के कारण सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। इसे देखते हुए राजधानी में पुलिस ने ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी…