Raipur

Latest Raipur News

साय सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें, सप्ताह में एक दिन बंद रखने की बाध्यता भी होगी खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बाजारों में  24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे। यही नहीं सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखने की बाध्यता भी खत्म हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देना होगा। साय सरकार की पहल पर दुकान एवं स्थापना अधिनियम लागू हो गया है। जिसके तहत…

सीएम साय का दिल्ली दौरा, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही वे 20 फरवरी की शाम 4:30 बजे होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ…

फिर एक और हादसा: प्रयागराज जा रही बस कोयले से भरे ट्रक से टकराई, एक की मौत और 23 घायल

रायपुर। रायपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पहले से खराब खड़े कोयले से भरे ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिससे बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो…

पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा को नोटिस, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिया था बयान

रायपुर। एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता ही संगठन विरोध में उतर आए है। नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान तो सबके सामने है। वहीं अब पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को उनके बयान के लिए नोटिस…

Breaking News : भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, लोगों को सरलता से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

साय सरकार ने किया सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ एमओयू, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर रायपुर। प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं…

साय केबिनेट की बैठक 22 को, सभी विभागों के मंत्रियों के साथ होगी बजट पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र से पहले सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शनिवार 22 फरवरी को मंत्री परिषद् की बैठक होगी। मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम-5/20 में यह बैठक सुबह 11:30 बजे से होगी। इस बैठक में 24 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र…

बालोद का दुर्ग डोंगरी मंदिर है आस्था और विश्वास का केन्द्र, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत स्थान  

बालोद। छत्तीसगढ़ का बालोद जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में एक अद्भुत स्थान है दुर्गडोंगरी किल्लेवाली मंदिर, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए बेहद खास है। यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपने…

दुर्ग-रायपुर सहित नव निर्वाचित मेयर व पार्षदों ने की सीएम साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- वार्डों के विकास पर दें जोर

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के बाद दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व धमतरी के महापौर व पार्षदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी…

मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय

बिलासपुर। प्रदेश की निजी बसों में मनमाना किराया वसूली और सुविधाएं न मिलने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि किराये पर पुनर्विचार के लिए पत्र गलती से विधि विभाग को भेज दिया गया था। अब इस संबंध में कैबिनेट में निर्णय…

नहीं सह सकी अपमान: चरित्र को लेकर पति करता था शंका, पत्नी ने सोते वक्त कर दी हत्या

जीपीएम। मरवाही थाना क्षेत्र में टंगिया से हमला कर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर पति आए दिन पत्नी से विवाद करते था। इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। हत्या करने के बाद महिला खुद ही…

महानदी की महाआरती में गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल सपत्निक शामिल हुए

राजिम कुंभ में प्रतिदिन हो रही महानदी की महाआरतीराजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पधारे साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की महाआरती की जा रही है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होकर इसके साक्षी बन रहे…

पर्व स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का है विशेष महत्व, प्रशासन द्वारा बनाए गए है विभिन्न कुंड

राजिम। विभिन्न पर्वों में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का अलग ही महत्व है। मान्यता है कि पर्वों पर नदी में स्नान से व्यक्ति के जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संगम में स्नान करने से स्नान और अधिक पुण्यकारी…

Rajim kumbh kalp: रेत से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना

त्रिवेणी संगम के बीच स्थित है भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव का मंदिरराजिम। छत्तीसगढ़ की तीर्थ नगरी राजिम में तीन नदियों पैरी, सोढ़ूर और महानदी के संगम होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है। त्रिवेणी संगम के मध्य में भगवान भोलेनाथ का विशाल मंदिर स्थित है, जो श्री कुलेश्वनाथ…

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का दूसरा बजट

बजट से पहले विभागों में जारी है प्रस्तावों पर चर्चा पीएम मोदी की गारंटियों पर हो सकता है इस बार का बजट रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार का दूसरा बजट मोदी की गारंटियों पर फोकस रह सकता है। नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 24 फरवरी से…

Breaking News : सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का हाथ अलगाववादियों व देश के दुश्मनों के साथ

रायपुर। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के चीन को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद भले ही कांग्रेस पार्टी कहती फिर रही हो कि उनके बयान से पार्टी का…