ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन

By Om Prakash Verma
Published: March 30, 2024
Share
CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
SHARE

बिलासपुर। लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। जगदीश कौशिक ने अनशन खत्म कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कही। नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का नाराज नेता को आश्वासन मिला है, आश्वासन पर जगदीश ने अनशन तोड़ दिया।

बिलासपुर लोकसभा से टिकट कटने के बाद बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक आमरण अनशन पर कांग्रेस भवन के सामने बैठ गए थे, वह बिना खाना पानी के कांग्रेस भवन के सामने दो दिन से बैठे हुए थे और रात में भी वह यहीं सोए हुए थे। जगदीश कौशिक को मनाने और आमरण अनशन तोड़वाने कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया भी एक दिन पहले पहुंचे थे।

दोनो विधायकों के मनाने के बाद भी धरने पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक अपनी हठधर्मिता बरकरार रखे हुए थे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं तक बात पहुंचाते हुए दोनों विधायकों ने कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक के विषय में जानकारी दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी हाई कमान तक बात पहुंचाने की बात कही थी इस मामले में 48 घंटे से बैठे अनशनकारी नेता जगदीश कौशिक की हालत खराब होने लगी थी, बावजूद इसके अपनी जिद नहीं छोड़ रहे थे और टिकट मिलने की उम्मीद रखे हुए थे।

शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस भवन पहुंचकर अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक को अपना अनशन तोडऩे का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि तीन तारीख को लोकसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है तब तक वह इंतजार करें, हो सकता है कि पार्टी हाई कमान उनकी बात मानकर उन्हें प्रत्याशी बना देगी। देवेंद्र यादव के आग्रह पर नाराज कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है।

निचली बस्ती में कैम्प, 8 दिन में 678 लोगों की जांच… स्लम एरिया के 26 मरीज रेफर… एडीएम ने व्यवस्था का लिया जायजा
जय श्री कृष्णा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ, कम ब्याज पर मिलेगा लोन
गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री  साय
सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक, इंडियन आइडल फेम और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NSUI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव, सरगुजा के प्रतीक बने राष्ट्रीय सचिव NSUI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव, सरगुजा के प्रतीक बने राष्ट्रीय सचिव
Next Article आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब माफियाओं पर एक्शन, वाहन सहित दो गिरफ्तार आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब माफियाओं पर एक्शन, वाहन सहित दो गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?