Raipur

Latest Raipur News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला धमतरी के महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाखारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवा बिहान संरक्षण अधिकारी, महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) एवं आईसीपीएस काउंसलर द्वारा छात्र-छात्राओं को…

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

रायपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और राज्य शासन के सहयोग से जीवन की कठिनाइयों को अवसर में बदला जा सकता है। इस सच्चाई को चरितार्थ कर दिखाया है बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिरहुला निवासी दिव्यांग राजेश कुमार पटेल ने। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत…

रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खेलों के प्रति उनका उत्साह सराहनीय है। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई को प्रेरणादायक पहल बताते…

भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता (India–US Interim Trade Agreement) भारत की वैश्विक आर्थिक साख और सामर्थ्य को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस समझौते से छत्तीसगढ़ के…

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं…

लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ की निविदा को मंजूरी, 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ स्वीकृत

रायपुर। राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ रुपए के निविदा को मंजूरी दी गई है। वहीं 10 सड़कों के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री तथा…

अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले की स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को आयोजित हो रहे जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विषणु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय जिला प्रवास पर आगमन और अरपा महोत्सव की रुप-रेखा तथा तैयारियों के संबंध में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और…

रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के प्रभावी अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 14 बैंकों को अंतिम पैनल (फाइनल एम्पैनलमेंट) में शामिल किया है। रेरा अधिनियम के प्रावधानों…

अबूझमाड़ का गौरव : मल्लखंब के नन्हे वीरों ने दिखाई अद्भुत कला, राष्ट्रपति मुर्मु ने ताली बजाकर हौसला बढ़ाया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और लंबे समय तक संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले अबूझमाड़ ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ समारोह में अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने देश की सर्वोच्च…

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, बोली- आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार की सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों की संस्कृति में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के जयघोष के साथ अपने…

बस्तर की संस्कृति से रूबरू हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, बास्तानार के युवाओं ने गौर नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा

जगदलपुर। शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार…

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद के 6 ठिकानों से नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक जब्त

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र की ओडिशा सीमा से लगे भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। जिला पुलिस बल की ई-30…

जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन

जगदलपुर। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जगदलपुर आगमन: राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री साय ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शनिवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,…

छत्तीसगढ़ की वुमेन्स टीम ने राजस्थान को हराया, 4 विकेट से दर्ज की जीत

बीसीसीआई सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी 2025-26 का आगाज रायपुर। बीसीसीआई द्वारा सीनियर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत कर दी गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 फरवरी को हुआ। छत्तीसगढ़ की वुमेन्स टीम का पहला मैच बडेदरा में राजस्थान की टीम के साथ खेला गया। इस मैच में…