ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

By Poonam Patel
Published: February 7, 2026
Share
अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले की स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को आयोजित हो रहे जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विषणु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय जिला प्रवास पर आगमन और अरपा महोत्सव की रुप-रेखा तथा तैयारियों के संबंध में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सहित महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में विभागीय स्टॉलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला, झूला, फूड जोन आदि लगाने पर चर्चा की गई। अरपा महोत्सव हर साल की तरह इस वर्ष भी मल्टी परपज स्कूल मैदान पेण्ड्रा में आयोजित होगा।

कलेक्टर ने बताया कि अरपा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि का चेक वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय भवन के लिए भूमि पूजन, चिकित्सालय परिसर में वृक्षा रोपण, टीबी मुक्त 51 पंचायतों और बाल विवाह मुक्त 71 पंचायतों और गौरेला एवं पेण्ड्रा 2 नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने और गरिमामय अरपा महोत्सव आयोजन के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिला अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पंहुच कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल के समीप बने हेलीपैड का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चलित शौचालय सहित संपूर्ण तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक…. औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रस्ताव को मिली अनुमति
डिजिटल भारत के लिए गूगल करेगा 75,000 करोड़ का निवेश
पुलिस ने शिक्षकों को दी कानून की जानकारी, बताया क्या होता है पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप व सायबर अपराध की दी जानकारी
छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक, तेरस के बाद चौदस में भी खूब उमड़ रही भीड़, खिले व्यापारियों के चेहरे
तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
Next Article लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 कार्यों के लिए 299 करोड़ की निविदा को मंजूरी, 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ स्वीकृत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?